Breaking News in Primes

थाना सोहागपुर पुलिस की कार्यवाही

0 5

थाना सोहागपुर पुलिस की कार्यवाही,
गणेश केवट की रिपोर्ट
नाबालिग बालिका के साथ
अपहरण एवं दुष्कर्म के तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
थाना सोहागपुर पुलिस ने एक नाबालिग बालिका के साथ हुए जघन्य अपराध में तत्परता दिखाते हुए तीन
आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
दिनांक 17.04.2026 को फरियादिया अपने परिजनों के साथ ग्राम धुरवार में एक पारिवारिक कार्यक्रम में
शामिल होने गई थी। रात्रि करीब 11:00 बजे जब वह घर के बाहर खड़ी थी, तभी आरोपी अमन बैगा अपने साथियों
मोहित बैगा और तरुण बैगा के साथ इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी से वहां पहुंचा। आरोपियों ने नाबालिग को जबरन स्कूटी पर
बैठाया और करियाधार मेले के पास सुनसान इलाके में ले गए। वहां मुख्य आरोपी अमन बैगा ने बालिका के साथ
जबरदस्ती बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। विरोध करने और भागने का प्रयास करने पर आरोपी ने बालिका
के साथ मारपीट की और रिपोर्ट दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी भी दी।


घटना के बाद फरियादिया द्वारा परिजनों को जानकारी देने के उपरांत दिनांक 22.04.2026 को थाना
सोहागपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल भारतीय न्याय संहिता
(BNS) की धारा एवं पॉक्सो एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।
पुलिस टीम ने त्वरित दबिश देकर आज दिनांक 23.04.2026 को घटना में शामिल तीन आरोपियों को
गिरफ्तार कर लिया है: जिनके नाम निम्न प्रकार है-



अमन बैगा पिता जियावन बैगा, उम्र 22 साल (निवासी कंचनपुर) थाना सोहागपुर
मोहित बैगा पिता लल्लू बैगा, उम्र 19 साल (निवासी कंचनपुर) थाना सोहागपुर
विकाश बैगा पिता बीरू बैगा, उम्र 23 साल (निवासी धुरवार) थाना सोहागपुर
प्रकरण का एक अन्य आरोपी तरुण बैगा (निवासी कंचनपुर) घटना के बाद से ही फरार है, जिसकी
गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष
पेश किया गया है।


सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही निरीक्षक अरूण पाण्डेय थाना प्रभारी सोहागपुर के नेतृत्व में, उनि. नेहा
उइके, उनि. आनंद कुमार झारिया, सउनि . संतोष कोल, प्रआर. मनहरण पाण्डेय, प्रआर. संतोष परिहार, प्रआर. सुरेन्द्र
पटेल, प्रआर. मनोज शुक्ला की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!