Breaking News in Primes

प्रधानमंत्री श्रम योगी शिविर में 110 हुए पंजीकृत,25 महिलाओं के बने श्रम कार्ड।*

0 3

*प्रधानमंत्री श्रम योगी शिविर में 110 हुए पंजीकृत,25 महिलाओं के बने श्रम कार्ड।*

 

सीधी/मझौली

 

जिला प्रशासन एवं मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, जिला सीधी के संयुक्त तत्वावधान में विकासखंड मझौली में प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना अंतर्गत एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। जहां पर 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के महिला एवं पुरुषों को योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

 

शिविर के दौरान प्रतिभागियों को योजना में आवश्यक दस्तावेजों आधार कार्ड, बैंक खाता एवं श्रम कार्ड के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया। साथ ही योजना के लाभ, पात्रता एवं पंजीयन प्रक्रिया को सरल तरीके से समझाया गया।कार्यक्रम में कुल 110 प्रतिभागियों ने सहभागिता की, जिनमें से 30 प्रतिभागियों का प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में पंजीयन किया गया तथा 25 महिलाओं के श्रम कार्ड बनाए गए। यह सुविधा उन हितग्राहियों को प्रदान की गई जिनकी मासिक आय 15,000 रुपये से कम है। शिविर में स्व-सहायता समूह की महिलाओं की सक्रिय भागीदारी रही, जिन्होंने योजना में उत्साहपूर्वक पंजीयन कराया।

कार्यक्रम के सफल संचालन में अजय सिंह (जिला प्रबंधक), चंद्रकांत सिंह (विकासखंड प्रबंधक), संजीव सिंह, भरत सोनी एवं सुंदरलाल तिवारी का विशेष योगदान रहा। इसके अतिरिक्त एकीकृत कृषि संकुल अंतर्गत कार्यरत सीआरपी, बैंक सखी, कृषि सखी एवं अन्य आजीविका मिशन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने भी सहभागिता निभाई और योजना में पंजीयन कर प्रथम किस्त जमा करते हुए प्रमाण पत्र प्राप्त किया।

शिविर में सीएससी सेंटर से दीपक मिश्रा एवं अतुल तिवारी द्वारा प्रतिभागियों का पंजीयन किया गया तथा उन्हें तत्काल प्रमाण पत्र उपलब्ध कराए गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!