Breaking News in Primes

नगर परिषद मझौली में,नहीं हुई प्याऊ की व्यवस्था, ठंडे पानी के लिए तरस रहे यात्री व लोग।*

0 87

*नगर परिषद मझौली में,नहीं हुई प्याऊ की व्यवस्था, ठंडे पानी के लिए तरस रहे यात्री व लोग।*

 

सीधी /मझौली

नगर प्रशासन मझौली भले ही चाहे सुरक्षा व्यवस्था के आड़ में भारी भरकम शासकीय राशि आहरित कर मालामाल हो रहा हो पर इसका लाभ समुचित संतोषजनक लोगों तक नहीं पहुंच पा रहा है। सुविधा के साधन के साथ योजनाओं व व्यवस्थाओं पर भी पलीता लगाया जा रहा है।अति महत्वपूर्ण सुरक्षा व्यवस्था स्वच्छता, जल संरक्षण तथा अलाव,प्याऊ आदि भी अतिरिक्त कमाई का साधन बन सीमिट कर रह गया है। अभी हाल ही में अलाव व्यवस्था के नाम पर भले ही भारी भरकम राशि आहरित कर बंदर बांट कर ली गई हो लेकिन यह व्यवस्था इस वर्ष नाम मात्र तक सीमिट कर रह गई है। जबकि अध्यक्ष सहित पार्षद पत्र पर पत्र देते रहे हो लेकिन नगर प्रशासन अपने पर अडिग रहा। वहीं अब जबकि भीषण गर्मी का प्रकोप है लेकिन नगर प्रशासन द्वारा अभी तक प्याऊ व्यवस्था को नजर अंदाज कर रखा गया है। यात्री जहां बस स्टैंड में ठंडे पानी के लिए इधर-उधर नजर दौड़ा रहे हैं वहीं तहसील, जनपद, लोक सेवा, थाना, सिविल न्यायालय इत्यादि में दूर दराज से आने वाले लोग ठंडे पानी के लिए भटकते देखे जा रहे है।

भले ही चाहे सामाजिक संगठनों द्वारा एक -दो जगह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मेंन बाजार मझौली में एक जगह प्याऊ की व्यवस्था की गई है। अब देखना होगा जबकि हमारे स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा कुछ दिन पूर्व मुख नगर पालिका अधिकारी से सामान्य मुलाकात कर नगर में व्याप्त समस्याओं जिसके कारण नगर वासियों व स्कूली बच्चों का जन -जीवन प्रभावित हो रहा है। व समुचित व्यवस्था को लेकर अवगत कराते हुए निजात के लिए सुझाव भी दिए गए थे लेकिन अभी तक समस्याओं के निजात एवं व्यवस्था को लेकर कोई पहल नहीं की गई है। अब देखना होगा जबकि लोगों की समस्या को प्राथमिकता के तौर पर ले खबर प्रकाशन ध्यान आकृष्ट कराया जा रहा है नगर व जिला प्रशासन क्या कुछ कवायत करता है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!