Breaking News in Primes

नर्मदापुरम में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: 20 हजार की रिश्वत लेते तीन आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार

पशु सखी से मानदेय में हिस्सेदारी मांगने का मामला, जनपद पंचायत केसला में ट्रैप

0 62

नर्मदापुरम में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: 20 हजार की रिश्वत लेते तीन आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार

 

पशु सखी से मानदेय में हिस्सेदारी मांगने का मामला, जनपद पंचायत केसला में ट्रैप

 

नर्मदापुरम। भोपाल लोकायुक्त पुलिस ने शुक्रवार को नर्मदापुरम जिले के केसला जनपद पंचायत में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई एक महिला की शिकायत के बाद की गई, जिसमें उससे मानदेय का बड़ा हिस्सा मांगने का आरोप लगाया गया था।

शिकायतकर्ता श्रीमती सुनैया बरकडे, तहसील केसला, जिला नर्मदापुरम की निवासी हैं, जो मध्य प्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के तहत पशु सखी के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें फरवरी 2026 में 29,700 रुपये का मानदेय प्राप्त हुआ था।

 

आरोप है कि जनपद पंचायत केसला में पदस्थ सहायक विकासखंड प्रबंधक धर्मेंद्र गुप्ता ने उन पर दबाव बनाया कि वे केवल 4,000 रुपये रखें और शेष 25,000 रुपये उसे दे दें। अन्यथा उन्हें कार्य से हटाकर दूसरी महिला को नियुक्त करने की धमकी दी गई।

 

शिकायत मिलने पर लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार राठौर के निर्देशन में मामले का सत्यापन कराया गया। पुष्टि होने के बाद ट्रैप टीम गठित की गई।

 

शुक्रवार को योजना के तहत कार्रवाई करते हुए टीम ने आरोपी धर्मेंद्र गुप्ता को उसके कार्यालय में 20,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा। इस दौरान सुरभि क्लस्टर फेडरेशन की मैनेजर कामिनी राजपूत और भृत्य कृष्णा धुर्वे भी इस लेन-देन में शामिल पाए गए, जिन्हें भी गिरफ्तार किया गया।

 

तीनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन 2018) की धारा 7 और 12 के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

इस कार्रवाई से जिले में हड़कंप मच गया है और सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!