*जल गंगा संवर्धन अभियान: विकास खंड जुन्नारदेव के ग्राम पंचायत पालाचौरई में स्थित गुड़ी अंबाडा में अमृत सरोवर जल स्रोतों की पूजा अर्चना कर महाआरती से जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जल शक्ति से नव भक्ति कार्यक्रम का शुभारंभ*
*जोड़े से वृक्ष पूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ*
*जल शपथ ग्रहण करते हुए स्वैच्छिकता से जल संरक्षण करने लिया गया संकल्प*
*जल कलश द्वारा सामूहिक रूप से जल संरक्षण के उद्देश्य से रैली*
(गुड़ीअंबाडा, पालाचौरई) जुन्नारदेव : प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आहवान पर म प्र जन अभियान परिषद द्वारा प्रदेश भर में परिषद के नेटवर्क द्वारा 3 चरणों में गतिविधियों किया जाना तय हैं इसी तारतम्य में जिला छिंदवाड़ा के विकासखंड जुन्नारदेव में जिला समन्वयक श्री अखिलेश कुमार जैन के मार्गदर्शन एवं विकास खण्ड समन्वयक श्री संजय कुमार बामने की उपस्थिति में नवांकुर संस्था पंख सामाजिक विकास संस्थान जुन्नारदेव,रानी सुमन सामाजिक विकास समिति जुन्नारदेव,के तत्वावधान में मेंटर सरजूलाल विश्वकर्मा,गोविंद नंदवंशी,योगिता मर्सकोले,दीपा मेश्राम, मनीष कैथवास, तथा देवी प्रसाद कुशवाहा की उपस्थिति में जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ अध्यनरत छात्र-छात्राओं तथा समिति एवं नवांकुर संस्थाओं के पदाधिकारीओ की उपस्थिति में छात्र छात्राओं के शैक्षणिक अध्ययन सह भ्रमण अंतर्गत ग्राम गुड़ी अंबाडा, पालाचौरई के अमृत सरोवर में कार्यक्रम आयोजित कर पंच महाआरती से किया गया। इस अभियान के प्रथम चरण में जल शक्ति से नव भक्ति कार्यक्रम में सार्वजनिक जल स्रोतों पर गंगा जल की पूजा-अर्चना की गई। साथ ही ,सुपोषण (भूमि पूजन), वृक्ष पूजन, कलश यात्रा संकीर्तन एवं पंच महाआरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विकासखंड समन्वयक संजय कुमार बामने ने जल के अपव्यय को रोकने और एक-एक बूंद संग्रहण के लिए सभी से आग्रह किया गया, साथ ही बताया गया कि जमीन को जल से समृद्ध बनाना है तो हमें जल बचाना होगा और यहां अभियान सुदृढ़ता, इच्छाशक्ति स्वप्रेरणा के साथ मिलकर निरंतर चलाने की आवश्यकता है। यहां पर उपस्थित संस्थाओं के प्रतिनिधि छात्र-छात्रा ए मेंटर ग्रामीण लोगों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। संस्था अध्यक्ष सुश्री निमाँशी रामपुरे ने कहा कि ‘जल ही जीवन है, जल है तो कल है’ के मूल मंत्र के साथ जागरूकता फैलाना है। इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य नदियों, तालाबों, कुओं और बावड़ियों जैसी प्राचीन जल संरचनाओं का पुनर्जीवन, संरक्षण और मरम्मत करना है। हमारे बीच उपस्थित परासिया विकासखंड के मेंटर श्री मनीष कैथवास ने समस्त छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि “जल गंगा संवर्धन अभियान” के माध्यम से जल संरक्षण की दिशा में सकारात्मक प्रयास किए जाने चाहिए तभी आने वाले समय में बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। मेंटर सरजू विश्वकर्मा ने समस्त बीएसडब्ल्यू/एमएसडब्ल्यू के छात्र छात्राओं को अपने प्रयोगशाला ग्राम में जल संरक्षण के लिए तीनों चरणों की गतिविधियों का जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन करने हेतु जन जागरूकता के उद्देश्य से मार्गदर्शन दिया। योगिता मर्सकोले तथा दीपा मेश्राम के संयुक्त समन्वय में उपस्थित जोड़ें के रूप में प्रतिभागियों ने वृक्ष पूजन कर संकल्प सभी को दिलाया गया। अंत में सामूहिक रूप से संवाद करते हुए देवीप्रसाद कुशवाहा ने कहा कि स्वैच्छिकता, स्वालंबन, सामूहिकता, से हम सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे तभी यह अभियान हमे अंत में उत्कर्ष परिणाम दे सकता है। इस अवसर पर विकासखंड समन्वयक संजय बामने, मेंटर सरजूलाल विश्वकर्मा, मनीष कैथवास, गोविंद नंदवंशी योगिता मर्सकोले,दीपा मेश्राम, राजकुमार डहेरिया, माया नागवंशी, दुर्गा उईके, संदीप ढाकरिया, सीएम इंटर्न भीम यदुवंशी, पिंकी साहू, अनीता तुमडाम, रीटा कुशराम, घुट्टी ग्राम पंचायत सरपंच ज्योति कुमरे, सहित बहुतायत में समस्त छात्र छात्राए उपस्थिति रहे।