Breaking News in Primes

गुना को मिली नई एसपी:आईपीएस हितिका वसल संभालेंगी कमान

अंकित सोनी का तबादला, भोपाल पुलिस मुख्यालय में नई जिम्मेदारी

0 88

गुना को मिली नई एसपी:आईपीएस हितिका वसल संभालेंगी कमान

 

अंकित सोनी का तबादला, भोपाल पुलिस मुख्यालय में नई जिम्मेदारी

 

मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग ने रविवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए आईपीएस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार वर्ष 2017 बैच की आईपीएस अधिकारी हितिका वसल को गुना जिले का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। वे वर्तमान में इंदौर में 15वीं वाहिनी, विसबल में सेनानी के पद पर पदस्थ थीं।

 

वहीं गुना के वर्तमान पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी का तबादला कर उन्हें भोपाल पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदस्थ किया गया है। यह आदेश आगामी निर्देश तक प्रभावी रहेगा।

 

गृह विभाग द्वारा जारी इस आदेश को राज्यपाल के नाम से सचिव अभिषेक सिंह द्वारा अनुमोदित किया गया है। प्रशासनिक दृष्टि से इस बदलाव को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिससे जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की उम्मीद जताई जा रही है।

 

देखिए आदेश

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!