Breaking News in Primes

होली पर बाजारों में लौटी रौनक, रंग-बिरंगे गुलाल और पिचकारियों से सजा शहर

0 80

लोकेशन – धामनोद

होली पर बाजारों में लौटी रौनक, रंग-बिरंगे गुलाल और पिचकारियों से सजा शहर

धामनोद में होली के पर्व को लेकर बाजारों में इन दिनों खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। महेश्वर चौराहे से पुराना बस स्टैंड तक बाजार, चौक-चौराहे और गलियां रंग-बिरंगे गुलाल, आकर्षक पिचकारियों और सजावटी सामग्रियों से सजे नजर आ रहे हैं। हर दुकान पर लाल, गुलाबी, पीले, हरे और नीले रंगों की बहार है,

मानो पूरा शहर रंगोत्सव के स्वागत में तैयार हो गया हो। बच्चों के लिए कार्टून थीम वाली पिचकारियां, बड़े साइज की टैंक पिचकारी और आधुनिक डिज़ाइन के वाटर गन खास आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। वहीं युवाओं में हर्बल और ऑर्गेनिक गुलाल की मांग बढ़ी है। दुकानदारों ने भी ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए नई-नई वैरायटी मंगाई है।

रंगों के साथ-साथ होली के हार, कंकड़, टोपी, मुखौटे और अन्य सजावटी सामान से बाजार की रौनक और बढ़ गई है।शाम होते ही बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। लोग परिवार के साथ खरीदारी का आनंद ले रहे हैं। मिठाई की दुकानों पर भी गुझिया, नमकीन और अन्य पारंपरिक व्यंजनों की तैयारी जोरों पर है।
व्यापारियों के अनुसार इस बार बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी की उम्मीद है। कुल मिलाकर धामनोद का बाजार होली के रंग में रंग चुका है और हर चेहरा उत्साह और उमंग से सराबोर नजर आ रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!