Breaking News in Primes

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा एवं राष्ट्रनिर्माण के सफर को जन-जन तक पहुंचाएगी भाजपा- जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य

0 3

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प एवं सेवा को समर्पित सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा इसे सेवा संकल्प अभियान के रूप में मनाएगी जिसके संदर्भ में पार्टी जिला कार्यालय में आयोजित जिला कार्यशाला को मुख्यातिथि काशी क्षेत्र से क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी अवधेश चंद्र गुप्ता,जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने संबोधित किया।

जिला प्रभारी अवधेश चंद्र गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा कि सेवा संकल्प अभियान 2026 भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा,समर्पण और राष्ट्र निर्माण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाया जाने वाला एक महीने का राष्ट्रव्यापी जनसंपर्क एवं सेवा अभियान के रूप में मनाया जाएगा यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलेगा जिसे लेकर कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी क्रम में जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने कार्यक्रम की रूपरेखा बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प एवं सेवा को समर्पित सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होना भारतीय लोकतंत्र और राष्ट्रसेवा की उस गौरवशाली यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव है,जिसमें व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा से ऊपर राष्ट्रहित,जनसेवा और अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई।प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प एवं सेवा को समर्पित सार्वजनिक जीवन का मूल उद्देश्य अंत्योदय,राष्ट्रप्रथम और सुशासन रहा है। उनके व्यक्तित्व में इन तीनों मूल्यों की ऐसी त्रिवेणी दिखाई देती है,जिसकी वैचारिक आधारशिला श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के दर्शन,श्रद्धेय डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रनिष्ठा तथा श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के लोकतांत्रिक एवं मानवीय मूल्यों से निर्मित हुई है।


इन महापुरुषों से प्राप्त संस्कारों को प्रधानमंत्री मोदी ने केवल विचारों तक सीमित नहीं रखा,बल्कि अपने आचरण,अनुशासन,परिश्रम और निर्णयों के माध्यम से उन्हें जनसेवा की कार्यशैली में स्थापित किया। यही कारण है कि उनका सार्वजनिक जीवन आज सेवा,सुशासन और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प का पर्याय बन चुका है।25 वर्षों की इस यात्रा में प्रधानमंत्री मोदी ने राजनीति को केवल सत्ता प्राप्ति का माध्यम न मानकर राष्ट्रसेवा का साधन बनाया। समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना,गरीबों,वंचितों और जरूरतमंदों को सशक्त बनाना तथा भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में निरंतर कार्य करना प्रमुख पहचान रही है।प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व क्षमता ने देश की राजनीति में राष्ट्र प्रथम की भावना को नई ऊर्जा प्रदान की है। कठिन परिस्थितियों में भी दृढ़ निर्णय लेने,चुनौतियों को अवसर में बदलने और देशहित को सर्वोपरि रखने की उनकी प्रतिबद्धता ने करोड़ों देशवासियों में नए विश्वास का संचार किया है।इस मौके पर सभी सम्मानित पदाधिकारीगण,जनप्रतिनिधिगण,मण्डल अध्यक्षगण,मण्डल महामंत्री,मोर्चा जिलाध्यक्ष सहित सम्मानित कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!