Breaking News in Primes

शिक्षक दिवस पर लायंस क्लब ने किया शिक्षाविदों का सम्मान

0 0

लोकेशन धामनोद
संवाददाता मोनु पटेल

*शिक्षक दिवस पर लायंस क्लब ने किया शिक्षाविदों का सम्मान*

धामनोद,,, नगर की सेवाभावी संस्था लायंस क्लब धामनोद एक्टिव धामनोद प्लैटिनम एवं धामनोद शुभ लक्ष्मी द्वारा 5 सितंबर को डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस के उपलक्ष में आयोजित शिक्षक दिवस के अवसर पर नगर के प्रमुख विद्यालयों के प्राचार्य एवं शिक्षको का सम्मान किया गया मंच पर क्लब अध्यक्ष लायन नरेंद्र तिवारी लायन रीना नाहर सचिव ला,शिवाकांत दाबड कोषाध्यक्ष ला, जितेंद्र भट्ट, कार्यक्रम संयोजक ला, डॉ मनोज नाहर थे संचालन ला, राजेश पारीक ने किया सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया

ध्वज वंदना एवं राष्ट्रगान ला ,रीना नाहर द्वारा की गई शब्दों से स्वागत अध्यक्ष ला , नरेंद्र तिवारी द्वारा किया गया डॉ मनोज नाहर द्वारा शिक्षा एव शिक्षक के महत्व को बताया ला, सोनू गांधी द्वारा शिक्षक पर कविता पाठ किया कार्यक्रम में गुरुकुल स्कूल से डॉक्टर शिल्पा शर्मा प्राचार्य एवं श्रीमती वृतिका जैन शिक्षक, मां नर्मदा अकादमी से श्री जितेंद्र पाराशर प्राचार्य एवं श्रीमती माधुरी पवार शिक्षक, शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल से प्राचार्य श्रीमती स्वाति मोटाटकर एवं श्री महादेव वर्मा शिक्षक, दिल्ली पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल से श्री धीरज जायसवाल प्राचार्य एवं श्री कुमार गौरव दुबे शिक्षक, मां नर्मदा कॉलेज आफ एजुकेशन से श्रीमती योगिता राठौड़ प्राचार्य ,मां नर्मदा डिग्री कॉलेज से डॉक्टर प्रिया त्रिवेदी प्राचार्य एवं श्री नितिन पटेल शिक्षक ,आदर्श एकेडमी से श्री संजय सिंह परमार प्राचार्य एवं श्रीमति शीतल जोशी शिक्षक, निमाड़ केंब्रिज स्कूल से श्री विशाल पाटीदार प्राचार्य एवं श्री भूपेंद्र चौहान शिक्षक, श्री शंकर स्कूल से श्री राजेश कुमार शर्मा प्राचार्य एवं श्री अरविंद सोनी शिक्षक, हिमालय इंटरनेशनल स्कूल से श्री प्रशांत पी नैयर प्राचार्य एवं श्रीमती दीपिका तिवारी व श्रीमती शैलजा अवसरमल शिक्षक ,आदि शिक्षाविदों को शॉल श्रीफल मोतियों की माला एवं सम्मान पत्र प्रदत्त कर सम्मानित किया गया
लायन पदमसिंह भाटी एस आई के पदोन्नत होने पर उन्हें भी सम्मानित किया गया ला,निधि जैन ला , डॉ प्रीति जैन ला, प्रहलाद भंडारी एवं ला ,सोनू गांधी को डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वारा प्रदत्त अवार्ड दिए गए इस अवसर पर ला विजय जैन देवीलाल मंडलेकर राकेश जैन राहुल गोयल विभा झा कविता सोनी प्रतिभा डोंगले दीपिका तिवारी रजनी मालवीया प्रेमलता तिवारी उमा जी उज्जैन के साथ दीपेश चौहान मोनू पटेल उपस्थित रहे शिक्षकों ने आयोजन की सराहना की आभार शिव दाबड ने व्यक्त किया संचालन राजेश पारीक द्वारा किया गया

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!