Breaking News in Primes

फाइलेरिया उन्मूलन का संदेश: कलेक्टर ने स्वयं दवा खाकर नागरिकों को किया जागfरूक* *जिले में 28 फरवरी 2026 तक खिलाई जाएगी फाइलेरिया सामूहिक दवा*

0 15

*फाइलेरिया उन्मूलन का संदेश: कलेक्टर ने स्वयं दवा खाकर नागरिकों को किया जागfरूक*

 

*जिले में 28 फरवरी 2026 तक खिलाई जाएगी फाइलेरिया सामूहिक दवा*

 

जांजगीर-चांपा – राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में सामूहिक दवा सेवन गतिविधि संचालित की जा रही है। इसी क्रम में आज कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने अपने कलेक्टोरेट के अपने कक्ष में फाइलेरिया की दवा का सेवन कर आमजन को जागरूकता का संदेश दिया। इसके साथ ही अपर कलेक्टर ज्ञानेंद्र सिंह एवं अन्य अधिकारी कर्मचारियों ने भी फाइलेरिया की दवा का सेवन किया।

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कहा कि फाइलेरिया उन्मूलन एक सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीम आपके घर पहुंचे तो स्वयं भी दवा अवश्य खाएं और परिवार के सभी पात्र सदस्यों को भी दवा सेवन कराएं। उन्होंने नागरिकों से किसी भी प्रकार की भ्रांति या अफवाह पर ध्यान न देने तथा स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से जिले को फाइलेरिया मुक्त बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाने का आग्रह किया। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मितानिनों तथा स्वास्थ्य अमले से अभियान को जनआंदोलन का रूप देने की अपील की।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि भारत सरकार के दिशा-निर्देशानुसार जिले में लक्ष्य जनसंख्या के विरुद्ध 90 प्रतिशत से अधिक पात्र व्यक्तियों को दवा सेवन कराया गया है। फाइलेरिया उन्मूलन के उद्देश्य से जिले में घर-घर जाकर स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा दवा खिलाई जा रही है। निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति एवं शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित करने के लिए सामूहिक दवा सेवन की अवधि 28 फरवरी 2026 तक बढ़ाई गई है। उन्होंने बताया कि फाइलेरिया एक परजीवी जनित रोग है, जो मच्छरों के माध्यम से फैलता है। समय पर दवा सेवन से इस रोग की रोकथाम संभव है। यह दवा पूर्णतः सुरक्षित है तथा प्रशिक्षित स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की निगरानी में दी जा रही है। गर्भवती महिलाओं, गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों एवं दो वर्ष से कम आयु के बच्चों को दवा नहीं दी जाती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!