Breaking News in Primes

नगरीय प्रशासन की कमजोरी का फायदा उठाकर ठेकेदार ने वार्ड वासीयो के लिए खड़ी की नई मुसीबत* *नल जल योजना के ठेकेदार की कार्यप्रणाली से गोतमा कॉलोनी वासी परेशान*  *कांग्रेस नेता एवं पार्षद पति ने दी आंदोलन की चेतावनी*

0 62

*नगरीय प्रशासन की कमजोरी का फायदा उठाकर ठेकेदार ने वार्ड वासीयो के लिए खड़ी की नई मुसीबत*

 

*नल जल योजना के ठेकेदार की कार्यप्रणाली से गोतमा कॉलोनी वासी परेशान*

 

*कांग्रेस नेता एवं पार्षद पति ने दी आंदोलन की चेतावनी*नगरीय प्रशासन की कमजोरी का फायदा उठाकर ठेकेदार ने वार्ड वासीयो के लिए खड़ी की नई मुसीबत*

 

 

 

 

*नल जल योजना के ठेकेदार की कार्यप्रणाली से गोतमा कॉलोनी वासी परेशान*

 

 

 

 

*कांग्रेस नेता एवं पार्षद पति ने दी आंदोलन की चेतावनी*

 

भैंसदेही/ललित छत्रपाल :- मुख्यालय की नगर परिषद को कोई भूल नहीं सकता , हर बार नगर परिषद का कोई न कोई नया कारनामा सामने आ ही जाता है , नगरीय प्रशासन को जगाने के लिए आम जनता को मीडिया का सहारा लेना पड़ता है, बताया जा रहा है कि इन दिनों संपूर्ण नगर मे नल जल योजना के अंतर्गत पाइप लाइन डालने एवं पेयजल टंकी निर्माण कार्य संबंधित ठेकेदार द्वारा किया जाना है , जिसको लेकर वार्ड क्रमांक 15 गोतमा कॉलोनी के वार्डवासी बेहद परेशान हैं, परेशानी का मुख्य कारण यह सामने आ रहा की ठेकेदार द्वारा नई पाइप लाइन डालने के लिए जगह-जगह सड़क पर गड्ढे खोद दिए गए हैं, जिसके कारण दो पहिया चार पहिया और पैदल चलने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ है , वार्ड वासीयो का कहना है कि रात में कभी भी किसी भी दुर्घटना की संभावना प्रबल दिखाई देती है परंतु ठेकेदार द्वारा इस पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है , और नगरीय प्रशासन को तो पूरा नगर जनता है , नागरिकों को दिक्कत हो इसकी उन्हें कतई चिंता नहीं है जिसको लेकर वार्ड क्रमांक 15 मैं निवास करने वाले नागरिकों में नाराजगी देखने को मिल रही है।

 

*जगह-जगह खोद दिए गद्दे आवागमन प्रभावित*

बताया जा रहा है कि नई पाइप लाइन डालने के लिए नल जल ठेकेदार द्वारा वार्ड क्रमांक 15 में जगह-जगह जेसीबी से गड्ढे खोद दिए गए हैं जिसके कारण नागरिक बच्चे बुजुर्गों को आने-जाने में भारी तकलीफो का सामना करना पड़ रहा है , ठेकेदार द्वारा पाइपलाइन विस्तार करना नगर के हित में है परंतु नागरिकों के आवागमन की चिंता भी करना उनका दायित्व है परंतु इस पर जरा भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है जिसके कारण कभी भी कोई घटना घटित हो सकती है उसके लिए जिम्मेदार कौन होगा।

 

*रविवार को समाजसेवियों ने किया श्रमदान*

 

नगरीय प्रशासन की लापरवाही से हताश परेशान वार्ड वासीयो द्वारा इस समस्या की ओर ध्यान नहीं दिए जाने के कारण रविवार को नगर के समाजसेवी नागरिकों , युवाओ और बच्चों के साथ कॉलोनी वासियों के आने-जाने के लिए श्रमदान करके आने जाने का मार्ग निर्माण किया। वही वार्ड पार्षद परी शोएब विंध्यानी ने भी ठेकेदार को अल्टीमेटम दिया है , कि काम शीघ्र रिपेयरिंग एवं दुरुस्त नहीं किया गया , तो ठेकेदार के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा , कांग्रेस नेता परिषद पति शोएब विंध्यांनी ने भी ठेकेदार के प्रति गहरी नाराजगी जाहिर की है और नागरिकों को शीघ्र समस्या की हल करने का आश्वासन भी दिया है। जिसको लेकर अब वार्ड वासी दबी जुबान में कहते नजर आए कि चुनाव नजदीक आते ही जनप्रतिनिधि को वार्ड वासीयो का दुख दर्द दिखाई दे रहा है ,

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!