Breaking News in Primes

प्रगतिशील छत्तीसगढ़ प्रदर्शनी विकास की नई नींव रखेगी:सांसद कमलेश जांगड़े

0 33

*प्रगतिशील छत्तीसगढ़ प्रदर्शनी विकास की नई नींव रखेगी:सांसद कमलेश जांगड़े*

 

*करोड़ साल पुराना डायनासोर का अंडा और दस हजार साल पुरानी इन्सानी खोपडी देखने उमड़ी भीड़*

 

पहले दिन पांच हजार स्कूल-कॉलेज के छात्रों ने किया अवलोकन

 

जांजगीर-चांपा – प्रगतिशील छत्तीसगढ़ प्रदर्शनी केंद्र और राज्य सरकार की योजना एवं कार्यक्रमों को जानने का नया अवसर उपलब्ध कराती है,पिछली बार सक्ती में हुई ये प्रदर्शनी इस बार लोकसभा मुख्यालय जांजगीर में किया गया है,जिससे जांजगीर-चांपा समेत छत्तीसगढ़ के विविध क्षेत्रो में नवाचार व निवेश के लिए प्रेरणा मिलेगी,ऐसा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े जी गुरुवार को कहा।जांजगीर के पुलिस परेड ग्राउंड में सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े जी के नेतृत्व में दिल्ली के फ्रेंड्ज़ एक्जिबिशन एंड प्रमोशन की तरफ से आयोजित प्रगतिशील छत्तीसगढ़ प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह में कार्यक्रम को सम्बोधित किया।इस प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह में उनके साथ भारत सरकार के कोस्टल एकव्हाकल्चर अथोरीटी चेन्नई के सेक्रेटरी देव सेनापती, नगर पालिका अध्यक्ष रेखा गढवाल, पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू, उपाध्यक्ष मोहन यादव, जांजगीर के जिलाधीश जन्मेजय महोबे, पुलिस अधीक्ष विजय पाण्डेय, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय, भाजपा जिला जिला उपाध्यक्ष एंव सांसद प्रतिनिधि आशुतोष गोस्वामी, भाजपा जिला महामंत्री श्रीमती नंदनी राजवाड़े, उप पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप, एसडीएम सुब्रत प्रधान, भाजपा नेता अमर सुल्तानिया, पार्षद अजित गढ़वाल, पलाश चंदेल, पंकज अग्रवाल, अमित यादव, सुनील कश्यप, मंडल अध्यक्ष धजाराम साहू, संजीता माली, अमरनाथ सोनी, योगेश अग्रवाल, गणेश श्रीवास, सतीश शर्मा, रितेश मोनू अग्रवाल, सुशील सिंह, राजेश तिवारी, गोपाल मित्तल आदी मंचस्थ थे । इस समारोह में प्राचार्य मनोज पांडे, प्राचार्या कल्पना सिंह का भी सम्मान किया गया ।इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक विजय पाण्डेय, उप पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप जी भेटकर जानकारी ली ।इस बार भारत सरकार के कोस्टल एकव्हाकल्चर अथोरीटी चेन्नई के सेक्रेटरी देव सेनापती जी ने अपने भाषण में कहा कि,इस प्रदर्शनी में सरकार के अलग अलग सेक्टर के स्टॉल लगे हुए है. इससे जांजगीर निवासी नागरिकों को बहुत कुछ सिखने को मिलेगा,ये प्रदर्शनी नई तकनिक को नागरिकों के सामने रखती है जिससे नया स्टार्टअप और निवेश के लिए मार्गदर्शन भी मिलेगा । दरमियान तीन दिन इस प्रदर्शनी के पहले दिन पांच हजार से ज्यादा स्कूल और कॉलेज के छात्रों ने भेटकर विविध विभागों की जानकारी ली, जिससे दिनभर प्रदर्शन स्थल पर भीड़ रही। इस प्रदर्शनी मे जियोलोजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के स्टॉल में बच्चो ने खुब जानकारी प्राप्त की,यहाँ पर रखा गया ढाई बिलियन साल पुराना डायनासोर का अंडा और दस हजार साल पुरानी इन्सानी खोपडी देखने भीड़ उमड़ी थी,इसके अलावा स्थानीय कोसा सिल्क,भिलाई स्थित लोह प्रकल्प की पूरी जानकारी दी गई,ऑटोनोमिक एनर्जी के स्टॉल में रखे स्पेस सेंटर के मॉडल,आईसीएमआर में विविध बीमारियों की जानकारी दिनभर बटोरी गई।शुरूवात मे फ्रैंड्ज़ एक्जिबिशन की तरफ से प्रोजेक्ट हेड अखिला श्रीनिवासन और संचालक दीपक सिंग मेहता जी सभी अतिथियों का शाल,स्मृतिचिन्ह और बुके देकर स्वागत किया,कार्यक्रम का संचालन दीपक कुमार यादव जी ने और आभार व्यक्त रिजनल हेड दत्ता थोरे ने किया ।जिला महिला बाल विकास की तरफ से इस प्रदर्शनी में विविध गांव की गर्भवती माताओं की गोदभराई और नवजात शिशु का अन्नप्राशन समारोह किया गया जिसमें सांसद कमलेश जांगड़े जी नेगर्भवती महिला और नवजात शिशु को अपने हाथों से खिलाया और उपहार देकर सन्मानित किया। इस अवसर पर जिला महिला बालविकास अधिकारी अनिता अग्रवाल जी उपस्थित थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!