“सशक्त युवा सशक्त भारत अभियान अंतर्गत विद्यार्थियों को कानूनी जानकारी”
+
आज दिनांक 24 अगस्त 2026 को तहसील विधिक सेवा समिति, खरगोन के अध्यक्ष एवं जिला न्यायाधीश श्री राजकुमार यादव द्वारा सशक्त युवा, सशक्त भारत जागरूकता अभियान अंतर्गत ज्ञानकुंज इंटरनेशनल स्कूल, खरगोन में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर को संबोधित करते हुए न्यायाधीश श्री यादव द्वारा कहा गया कि युवाओं की उर्जा देश की सबसे बड़ी ताकत है। यदि इस उर्जा को सही दिशा मिले तो युवा इतिहास रच सकते है। उन्होने विद्यार्थियों से कहा कि “किताबों से दोस्ती करो, कल दुनिया तुमसे दोस्ती करेगी। छात्रों को विद्यार्थी जीवन से ही कानून के सामान्य प्रावधानों की जानकारी होनी चाहिए ताकि वे आपराधिक गतिविधियों में शामिल न हो और अपने भविष्य को सुरक्षित रख सके।
न्यायाधीश श्री कमलेश वरवनिया द्वारा बच्चों को साईबर अपराध के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी दी। उन्होने सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, सोशल मीडिया पर सावधानी सुराक्षत इ बरतने तथा ऑनलाईन ठगी से बचने के उपायों पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करे, गोपनीय जानकारी साझा न करे, डिजिटल अरेस्ट से सावधान रहें और घबराएं नहीं।
पैरालीगल वालेंटियर श्री मर्शरफ खान द्वारा विद्यार्थियों को लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, मोटर दुर्घटना अधिनियम के सामान्य प्रावधानों की जानकारी दी गई।
उक्त शिविर विद्यार्थियों को कानूनी जानकारी, किशोर न्याय तथा युवाओं के लिए न्याय तक पहुंच सुनिश्चित करने पर केन्द्रित रहा। शिविर में विद्यालय प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं पैरालीगल वालेंटियर श्रीमती क्षमा मिश्रा व श्री राजेश राठौर उपस्थित रहे।