Breaking News in Primes

मध्यप्रदेश में 32 IAS अधिकारियों के तबादले, प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल

संजना जैन बनीं जल संसाधन विभाग की उप सचिव, कई जिलों के CEO बदले

0 96

मध्यप्रदेश में 32 IAS अधिकारियों के तबादले, प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल

 

संजना जैन बनीं जल संसाधन विभाग की उप सचिव, कई जिलों के CEO बदले

 

भोपाल। सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार, 21 अगस्त 2026 को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 32 अधिकारियों की नवीन पदस्थापनाओं के आदेश जारी किए हैं। अधिकारियों को आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

 

तबादला सूची में अपर कलेक्टर, जिला पंचायत CEO, नगर निगम आयुक्त और उप सचिव स्तर के अधिकारी शामिल हैं।

 

मैहर की अपर कलेक्टर संजना जैन को मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन विभाग में उप सचिव बनाया गया है। वहीं जगदीश कुमार गोमे को जिला पंचायत सागर का CEO, अभिषेक चौधरी को नगर निगम ग्वालियर का आयुक्त और संघ प्रिय को जिला पंचायत सिंगरौली का CEO नियुक्त किया गया है। सूची में सागर, ग्वालियर, भोपाल, रीवा, खंडवा, बड़वानी, बालाघाट, श्योपुर सहित कई जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!