Breaking News in Primes

साइबर अपराध के प्रति लगातार चलाया जा रहा जनजागरूकता अभियान

0 0

हेडलाइन

साइबर अपराध के प्रति लगातार चलाया जा रहा जनजागरूकता अभियान

दैनिक

प्राईम संदेश कोरिया छत्तीसगढ़

स्टेट हेड अजीमुदिन अंसारी

 

पिछले एक सप्ताह से थाना पटना क्षेत्र में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से लगातार जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक कोरिया श्री हरिश राठौर के निर्देशन एवं नेतृत्व में थाना पटना प्रभारी उप निरीक्षक प्रमोद पांडे के मार्गदर्शन में प्रधान आरक्षक सत्येंद्र तिवारी एवं प्रशिक्षु उप निरीक्षक dkeshwar ko Ram द्वारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न विद्यालयों, हाट-बाजारों एवं सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर आम नागरिकों एवं विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के संबंध में जानकारी दी जा रही है।

जागरूकता अभियान के दौरान लोगों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी एवं बैंकिंग संबंधी धोखाधड़ी, फर्जी लिंक, सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाली ठगी तथा अन्य प्रकार के साइबर अपराधों से सावधान रहने की समझाइश दी जा रही है। पुलिस द्वारा स्पष्ट रूप से बताया जा रहा है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, एटीएम/बैंक संबंधी जानकारी, पासवर्ड अथवा अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें तथा संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें।

पुलिस टीम द्वारा विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों से साइबर अपराध के प्रति सतर्क रहने तथा किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की जा रही है। थाना पटना पुलिस द्वारा आमजन की सुरक्षा के लिए यह जनजागरूकता अभियान निरंतर जारी रखा जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!