Breaking News in Primes

*प्रेमी के साथ जाना चाहती थी विवाहिता, इनकार पर ट्रेन के आगे कूदी, 4 माह की थी गर्भवती, दर्दनाक मौत*

0 165

*प्रेमी के साथ जाना चाहती थी विवाहिता, इनकार पर ट्रेन के आगे कूदी, 4 माह की थी गर्भवती, दर्दनाक मौत*
रिपोर्टर ओम सोनी

घटना सोमवार की है जिसमें प्राप्त जानकारीनुसार भवानीमंडी रेलवे स्टेशन पर सोमवार दोपहर प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक दर्दनाक हादसा देखने को मिला प्लेटफॉर्म नंबर दो पर प्रेमी से हुए विवाद के बाद एक विवाहिता ने चलती मालगाड़ी से टकराकर अपनी जान दे दी उसे बचाने के प्रयास में प्रेमी भी गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे झालावाड़ रेफर किया गया है। आरपीएफ पोस्ट प्रभारी महाराज सिंह के अनुसार पगारिया थाना क्षेत्र के बनी गांव निवासी विवाहिता के पिलानी निवासी युवक से प्रेम संबंध थे सोमवार को दोनों भवानीमंडी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर खड़े थे इसी दौरान विवाहिता युवक के साथ जाने की जिद कर रही थी बात बढ़ने पर दोनों के बीच विवाद हो गया।विवाद के दौरान विवाहिता गुस्से में प्लेटफॉर्म से गुजर रही मालगाड़ी से जा टकराई उसे बचाने के प्रयास में युवक भी मालगाड़ी की चपेट में आ गया। हादसे में विवाहिता के सिर में गंभीर चोटें आई। घटना के बाद दोनों को घायल अवस्था में भवानीमंडी उप जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने विवाहिता को मृत घोषित कर दिया वहीं युवक के पैर में फ्रैक्चर सहित अन्य चोटें आने पर उसे झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल के लिए रेफर किया गया जहां उसका उपचार जारी है।आरपीएफ के अनुसार मृतका चार माह की गर्भवती थी। मामला आरपीएफ शामगढ़ क्षेत्राधिकार का होने के कारण जांच शुरू कर दी गई है।
*फोटो :~ चिकित्सालय के*

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!