Breaking News in Primes

सियासत के अजातशत्रु थे अटल बिहारी वाजपेई – जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य

0 16

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: मां शीतला अतिथि ग्रह संयारा सर्किट हाउस एवं भाजपा जिला कार्यालय में अटल जन्म जयंती की पूर्व संध्या पर जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य की अध्यक्षता में पार्टी कार्यकर्ताओं ने अटल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर उनको याद करते हुए नमन किया।

जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने अटल जी को याद करते हुए उनके बारे में बताया कि श्रद्धेय अटल जी मेरी दृष्टि में भारतीय राजनीति गगन के ध्रुव नक्षत्र हैं। आज जब सम्पूर्ण देश अटल जी का जन्म शताब्दी वर्ष मना रहा है तो मुझे ऐसी अनुभूति हो रही है कि काश श्रद्धेय अटल जी आज हमारे बीच होते तो जिस वैभवशाली भारत की संकल्पना और मां भारती को विश्वगुरु के सिंहासन पर आरूढ़ करने के लिए अटल जी जैसे अनेकों संगठन साधकों ने साधना की थी। उसको सफल होते देखकर उन्हें अपने जीवन का हेतु पूरा होते दिखाई देता। आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत जिस गति के साथ सांस्कृतिक ऐतिहासिक और गौरवशाली उपलब्धियां हासिल कर रहा है उसे देखकर अटल जी को अकथनीय आत्मसंतोष की अनुभूति होती।

आज भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व की हमारी सरकार और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हमारे कार्यकताओं के अथक परिश्रम का परिणाम है कि सारी दुनिया अटल जी के सुरों में भारत की यशगाथा का गीत गा रही है। तेरा वैभव अमर रहे मां,हम चार दिन रहें या न रहें इस भावना के साथ हम सभी अटल जी के विचार परिवार की अपनी विचार यात्रा को मुकाम तक ले जाने के लिए निष्काम कर्मयोगी की तरह अपने दायित्वों का निष्ठा और ध्येय पूर्वक निर्वहन कर सकें,यही श्रद्धेय अटल जी के लिए हमारी सच्ची श्रंद्धाजलि होगी। इस मौके पर काशी क्षेत्र से क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी अवधेश चंद्र गुप्ता,कार्यक्रम संयोजक व जिला महामंत्री दीप चंद्र दिवाकर,ब्रम्ह प्रसाद त्रिपाठी,संजय जायसवाल,जिला उपाध्यक्ष आशीष केसरवानी,अरविंद द्विवेदी,चक्रेश मिश्रा,जिला मंत्री प्रदीप कुमार शीलू पाण्डेय,नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज फौजी,कविता पासी,डीसीएफ चेयरमैन चंद्र दत्त शुक्ल,चेयरमैन सिराथू राजेंद्र कुमार भोला यादव,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि लवकुश मौर्य,वरिष्ठ नेता भोलेशंकर कुशवाहा,जिला पंचायत सदस्य योगेश साहू,राजीव मौर्य,राम नरेश पासी,सहित सम्मानित मण्डल अध्यक्षगण,जनप्रतिनिधिगण,मोर्चा जिलाध्यक्षगण,कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!