Breaking News in Primes

शाहपुर के पास नेशनल हाईवे पर तेंदुए की दहशत राहगीरों के सामने किया गाय का शिकार

0 17

शाहपुर के पास नेशनल हाईवे पर तेंदुए की दहशत

 

राहगीरों के सामने किया गाय का शिकार

 

लोकेशन चिप लगा तेंदुआ एक सप्ताह से क्षेत्र में सक्रिय:वन विभाग अलर्ट

 

शाहपुर।शाहपुर मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूर ग्राम भौंरा के पास नेशनल हाईवे मार्ग पर मंगलवार शाम करीब 5 बजे तेंदुए की मौजूदगी से हड़कंप मच गया। राह चलते नागरिकों ने तेंदुए को खुलेआम गाय का शिकार करते हुए देखा, जिसका वीडियो भी सामने आया है। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में डर और दहशत का माहौल बना हुआ है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार शाहपुर तहसील क्षेत्र में तेंदुए की लगातार गतिविधियां देखी जा रही हैं। इससे पहले करीब एक सप्ताह पूर्व ग्राम टेकरीपुरा में तेंदुए ने भैंस की पड़िया का शिकार किया था। बताया जा रहा है कि तेंदुआ पिछले एक सप्ताह से इसी इलाके में विचरण कर रहा है।

 

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि संबंधित तेंदुए के गले में लोकेशन चिप लगी हुई है, जिसकी ट्रैकिंग में उसकी मौजूदगी इसी क्षेत्र में दर्ज हो रही है। वन विभाग की टीम तेंदुए को तलाशने और सुरक्षित रूप से पकड़ने का प्रयास कर रही है।

 

वन विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे दिन और रात के समय खेतों में आते-जाते समय विशेष सतर्कता बरतें और अनावश्यक रूप से अकेले बाहर न निकलें।

 

(आशीष पेंढारकर की रिपोर्ट)

मोबाइल: 9407280694, 7987607532

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!