Breaking News in Primes

भाजपा प्रचार तो कांग्रेस आपने को मनाने तथा व्यापारी संघ आपसी मंथन में दिख रहा व्यस्त! 

0 266

भाजपा प्रचार तो कांग्रेस आपने को मनाने तथा व्यापारी संघ आपसी मंथन में दिख रहा व्यस्त!

सीधी/मझौली

 

नगर परिषद मझौली अध्यक्ष पद के लिए होने जा रहे उपचुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज होती दिख रही हैं। जहां अब त्रिकोणी मुकाबला की संभावना बनती दिख रही है।एक ओर जहां नामांकन फॉर्म दाखिल कराते ही जिला व क्षेत्र की भाजपा अपने प्रत्याशी को जिताने चुनाव प्रचार में जुटी हुई है। यहां तक की कल 16 दिसंबर को जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह एवं क्षेत्रीय विधायक कुंवर सिंह टेकाम के द्वारा भाजपा कार्यालय का उद्घाटन भी किया जा चुका है।

वहीं कांग्रेस नामांकन फार्म दाखिल करने के अंतिम दिवस अपने प्रत्याशी का नामांकन फार्म जमा करा खुद उलझी हुई देखी जा रही है जो अब आपने रूष्ठ नेताओ,कार्यकर्ताओं को मनाने जुटी देखी जा रही है।तथा व्यापारी संघ आपसी रजामंजिस के मंथन में व्यस्त नजर आ रहा है।

बताते चलें कि अगस्त 2022 में संपन्न हुए नगर अध्यक्ष के चुनाव जो अप्रत्यक्ष प्रणाली में पार्षदों के द्वारा संपन्न कराया गया था। जिसको 7 अक्टूबर को न्यायालय द्वारा फर्जी प्रकिया

करार देते हुए शून्य घोषित कर दिया गया था। जहां अब चुनाव आयोग द्वारा उपचुनाव संपन्न कराया जा रहा है। जहां भाजपा ने लवकेश सिंह गहरवार को प्रत्याशी घोषित कर लाव लश्कर के साथ है नामांकन फार्म दाखिल कर विजय श्री दिलाने प्रचार प्रसार में जुट हुई है

वही कांग्रेस पार्टी जो पुराने नेताओं व कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर हमेशा इधर से उधर पल्टी मारने वाले मार्तंड चतुर्वेदी को प्रत्याशी घोषित करते हुए नामांकन फार्म जमा करने के अंतिम दिवस जिला अध्यक्ष की अगुवाई में नामांकन दाखिल करा अपनों के बीच उलझी हुई देखी जा रही हैं वह अब रुष्ठ नेताओ व कार्यकर्ताओं को मनाने में जुटे हुए देखे जा रहे हैं। वही कांग्रेस एवं भाजपा दोनों के टिकट से बाहर व्यापारी संघ आपसी रजामंदी के मंथन में व्यस्त देखे जा रहे है। खबर है कि घर वापसी को लेकर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता जो हाल ही में भाजपा पार्टी में शामिल हो भाजपा के सिंबल से पार्षद का चुनाव जीत निर्दलीय एवं कांग्रेस पार्टी के पार्षदों से नाता जोड़ भाजपा द्वारा अधिकृत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव मैदान में उतर सभी रीतियों,नीतियों का प्रयोग कर एकमत से जीत हासिल कर अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे जो अब घर वापस होने की मन बनाए हुए कांग्रेस पार्टी से उम्मीदवार बनाए जाने की आस लिए नामांकन फॉर्म लिए लेकिन जैसे ही उन्हें पता चला कि मार्तंड चतुर्वेदी को कांग्रेस पार्टी अपना उम्मीदवार बना रही है उससे पहले उन्होंने अपना नामांकन फॉर्म दाखिल कर बड़े ,छोटे व्यापारियों के साथ चुनावी रजामंजिश के मंथन में व्यस्त बताए जा रहे हैं। खबर है कि यह अब व्यापारी संघ के ओर से निर्दलीय प्रत्याशियों के रूप में चुनाव मैदान में उतर सकते हैं। हलाकी कल 18 दिसंबर को नामांकन फॉर्म वापस किया जाएगा जहां सभी अटकलों पर शाम लगभग 4 बजे तक विराम लग जाएगा। मिल रही जानकारी के अनुसार नगर परिषद अध्यक्ष के लिए 8 नामांकन फॉर्म दाखिल किए गए थे जो सभी बैध पाए गए हैं।

 

 

*जिला अध्यक्ष व विधायक ने किया कार्यालय का शुभांरभ।*

विगत 15 दिसंबर को नामांकन फॉर्म भरने के अंतिम दिवस जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह , क्षेत्रीय विधायक धौहनी कुंवर सिंह टेकाम के साथ पूरी जिला भाजपा जिसमें पूर्व जिला अध्यक्ष केके तिवारी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य राजा मड़वास अभ्युदय सिंह राज, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष देवेंद्र सिंह मुन्नू, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष व प्रदेश कार्य समिति सदस्य इंद्रशरण सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष अखिलेश पांडे, शिवदान साकेत,जिला महामंत्री अनिल पांडेय ,चंद्रपाल सिंह उइके,लोरिक प्रसाद यादव, मंडल अध्यक्ष मझौली एंड प्रवीण तिवारी, उपाध्यक्ष भागवत गुप्ता के विशेष उपस्थिति में आरके पैलेस में सभा आयोजित कर हजारों कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के साथ तहसील कार्यालय मझौली पहुंच भाजपा पार्टी की ओर से लवकेश सिंह गहरवार का नामांकन दाखिल कराया। वही 16 दिसंबर को जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान व क्षेत्रीय विधायक धौहनी मझौली पहुंच नगर परिषद वार्ड क्रमांक 2 में रामचंद्र गुप्ता के घर भाजपा कार्यालय का उद्घाटन किया गया इस दौरान जिला अध्यक्ष व विधायक द्वारा पार्टी नेता व कार्यकर्ताओ में जोश भरते हुए लगनशीलता और कर्तव्य निष्ठा के साथ प्रचार प्रसार जारी करने के लिए कहा गया।

नामांकन फार्म दाखिल कराए जाते समय मुख्य रूप से भागवत गुप्ता, रामनरेश सोनी, अखिलेश जायसवाल,अजय तोमर,अजय सिंह छोटू, रामशाखा शर्मा ,राजेश सिंह, राजे ,संजय सिंह , आकाश सिंह चंदेल भैया, बृजेश द्विवेदी , गोविंद साकेत, बितानी प्रजापति, राजकुमार रजक, उदय भान यादव , रामसखा सोनी, अवधेश कोल , अतुल सिंह ,सुमन कचेर, राकेश सोनी , अमिताभ सिंह सोनू, भाई लाल सिंह, मुनींद्र तिवारी जी, श्री अमर दीप गुप्ता, संजू गुप्ता जी, श्री अशोक द्विवेदी, प्रेमचंद्र गुप्ता , रेनिश गुप्ता, पुरुषोत्तम गुप्ता, चंद्रदेव चतुर्वेदी, श्याम सुंदर नामदेव, संजू गुप्ता , शिवपूजन नामदेव, मुन्नू गुप्ता , राजकुमार गुप्ता, कृष्ण कुमार गुप्ता, पिंकू गुप्त, विनोद सोनी, सुनील कचेर, अमृत लाल गुप्ता, संतोष गुप्ता, दिनेश गुप्ता, मनीष गुप्ता,अतुल सिंह आदि के साथ हजारों की संख्या में पार्टी नेता कार्यकर्ता व नगर क्षेत्र के समर्थक शामिल रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!