Breaking News in Primes

राष्ट्रीय स्तर की संस्था में दीपक मालवीय को अहम दायित्व राजमाता विजयाराजे सिंधिया फाउंडेशन में बैतूल को मिली बड़ी पहचान

0 192

 

बैतूल।

एच.आर.एच. श्रीमंत राजमाता विजयाराजे सिंधिया फाउंडेशन भारत में समाजसेवा, राष्ट्रसेवा और संगठनात्मक कार्यों के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहचान रखने वाली संस्था है। इसी प्रतिष्ठित और राष्ट्रीय स्तर की संस्था में बैतूल जिले के समाजसेवी दीपक मालवीय को प्रदेश महामंत्री संगठन के पद पर नियुक्त किया गया है, जो बैतूल जिले के लिए गौरव की बात मानी जा रही है।
उल्लेखनीय है कि दीपक मालवीय वर्तमान में राष्ट्रीय हिंदू सेना के प्रदेश अध्यक्ष के दायित्व का भी निर्वहन कर रहे हैं और लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। उनकी यह नियुक्ति बैतूल जिले की सामाजिक सक्रियता और पहचान को राष्ट्रीय मंच पर और मजबूत करती है।
यह नियुक्ति केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, राजमाता विजयाराजे सिंधिया, फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर दिलीप चंद यादव की सहमति से, प्रदेश अध्यक्ष लोकेश पवार की अनुशंसा तथा इंदौर जिला अध्यक्ष एवं अतिरिक्त प्रभारी मालवा निवार दीपक चौरसिया की अनुशंसा पर की गई है। नियुक्ति की प्रक्रिया संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक डॉक्टर केशव पांडेय तथा श्रीमंत सिंधिया परिवार के जनसंपर्क अधिकारी के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।
संस्था के गठन के अवसर पर देश और प्रदेश के अनेक वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने शुभकामनाएं संदेश भेजकर फाउंडेशन के उद्देश्यों की सराहना की थी। इनमें अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल के. टी. परनायक, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, भारत सरकार के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, भारत सरकार के मंत्री जीतन राम मांझी, मध्यप्रदेश शासन के मंत्री विश्वास कैलाश सारंग, मध्यप्रदेश शासन की मंत्री निर्मला भूरिया तथा मध्यप्रदेश शासन के मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल और तुलसीराम सिलावट शामिल है।
नियुक्ति पत्र में नीति आयोग का लोगो, संस्था का राजमाता विजयाराजे सिंधिया प्रेरित केंद्रीय प्रतीक चिन्ह और आईएसओ 9001:2015 का लोगो अंकित है, जो संस्था के सरकारी पंजीकरण, गुणवत्ता मानकों और राष्ट्रीय स्तर की विश्वसनीय, विधिसम्मत व प्रतिष्ठित सामाजिक संगठन होने को प्रमाणित करता है।
– यह है संस्था का उद्देश्य
एच.आर.एच. श्रीमंत राजमाता विजयाराजे सिंधिया फाउंडेशन की स्थापना डॉक्टर दिलीप चंद यादव द्वारा राजमाता विजयाराजे सिंधिया के जीवन से प्रेरणा लेकर की गई थी। संस्था का उद्देश्य सामाजिक सुधार, नारी सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वरोजगार, रक्तदान, गौ सेवा, गौ रक्षा, समाजसेवा, राष्ट्रसेवा और राष्ट्रप्रेम को सशक्त रूप देना है। संगठन का विस्तार मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, गोवा, असम, तेलंगाना, गुजरात, राजस्थान, छत्तीसगढ़, दिल्ली, हरियाणा, उत्तरप्रदेश और तमिलनाडु सहित कई राज्यों में हो चुका है और आने वाले समय में सभी राज्यों में संगठन की टीम भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित अभियानों में पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करेगी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर दिलीप चंद यादव ने बताया कि संस्था राजमाता विजयाराजे सिंधिया के जीवन मूल्यों को आत्मसात कर निरंतर समाज और राष्ट्र के लिए कार्य कर रही है। वहीं प्रदेश अध्यक्ष लोकेश पवार ने कहा कि राजमाता विजयाराजे सिंधिया का जीवन जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी के गठन और विकास तक राष्ट्र को दिशा देने वाला रहा है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!