Breaking News in Primes

भोपाल जिले के बैरसिया तहसील में नजीराबाद संकुल के प्राथमिक विद्यालय कीटई देवापुरा में बड़ा हादसा होने से टला।

0 45

📰 न्यूज़ रिपोर्ट

संवाददाता – राहुल गोस्वामी

 

बैरसिया/नजीराबाद

 

भोपाल जिले के बैरसिया तहसील में नजीराबाद संकुल के प्राथमिक विद्यालय कीटई देवापुरा में बड़ा हादसा होने से टला।

आज विद्यालय भवन की छत का एक हिस्सा अचानक गिर गया, जिससे स्कूल में मौजूद बच्चों और स्टाफ में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि घटना के समय बच्चे कक्षा के भीतर नहीं थे, वरना गंभीर दुर्घटना हो सकती थी।

 

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल भवन लंबे समय से जर्जर स्थिति में था, जिसकी जानकारी कई बार विभाग को दी जा चुकी थी। छत गिरने की सूचना मिलते ही ग्राम पंचायत प्रतिनिधि और शिक्षकों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

 

ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग से जर्जर भवन की तुरंत मरम्मत या नए भवन निर्माण की मांग की है, ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

फिलहाल स्कूल को अस्थायी रूप से दूसरे कक्ष में शिफ्ट किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!