जिलाधिकारी की अध्यक्षता में ऑनलाइन माध्यम से जिला उद्योग बंधु की बैठक सम्पन्न, उद्यमियों की समस्याओं का शीर्ष प्राथमिकता पर करें निस्तारण
News By-नितिन केसरवानी
जिलाधिकारी ने औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारियों से एस०आई०आर० फार्म भरवाने के सम्बन्ध में अपना सहयोग प्रदान करने की अपील की
प्रयागराज: जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को ऑनलाइन के माध्यम से जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने उद्यमियों की समस्याओं को शीर्ष प्राथमिकता पर निस्तारित करने के निर्देश सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को दिए है। उन्होंने कहा कि उद्यमियों की समस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता स्वीकार्य नहीं है। उद्योग धंधो को बढ़ावा देना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले बिंदुओं में से एक है।
बैठक में जिलाधिकारी के द्वारा उद्यमियों की समस्याओं का निराकरण किया गया। आर०एम० यूपीसीडा से सम्बन्धित 5 बिन्दुओं के प्रकरण पर निस्तारण हेतु दिनांक 05.12.2025 को आर०एम० यूपीसीडा एवं औद्योगिक संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक निर्धारित की गयी। श्री अशीष कुमार के प्रकरण पर जिलाधिकारी द्वारा उपायुक्त उद्योग एवं आर०एम० यूपीसीडा को निर्देशित किया गया कि उप जिलाधिकारी करछना से समन्वय कर तिथि निर्धारण कराते हुए कब्जा मुक्त कराने के सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही कराए। औद्योगिक आस्थान फूलपुर में उद्योग विभाग की औद्योगिक भूमि का नाम यथाशीघ्र दर्ज करने हेतु उप जिलाधिकारी/नायब तहसीलदार फूलपुर को निर्देशित किया गया। उ०प्र० स्टेट यार्न लि० मेजा की भूमि के सम्बन्ध में अध्यक्ष महोदय द्वारा आर०एम० यूपीसीडा एवं वन विभाग के साथ दिनांक 05.12.2025 को बैठक कराने के निर्देश दिये गए।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा जनपद के औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारियों से एस०आई०आर० फार्म भरवाने के सम्बन्ध में सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया गया। साथ ही यह भी अवगत कराया गया कि मतदाता स्वयं भी एस०आई०आर० फार्म आनलाइन https://voters.eci.in पर इपिक नम्बर के माध्यम से आनलाइन कर सकता है तथा वोटर लिस्ट-2003 में अपना नाम भी खोज सकता है।
श्री उमेश चन्द्र वर्मा, सहायक आयुक्त उद्योग द्वारा जिलाधिकारी महोदय का स्वागत करते हुए बैठक का संचालन किया गया। बैठक में श्री संतोष कुमार आर०एम० यूपीसीडा, श्री मणि प्रकाश मिश्रा एल०डी०एम०, मुख्य कर अधिकारी नगर निगम, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, उपायुक्त वाणिज्यि कर इत्यादि व औद्योगिक संगठन के पदाधिकारी श्री विनय टण्डन, चौम्बर आफ कामर्स, श्री जी०एस० दरबारी, श्री नटवर लाल, श्री राजीव नैयर एवं अन्य विभागों के अधिकारीगण तथा उद्यमीगण उपस्थित रहे।