Breaking News in Primes

श्रीशतचण्डी महायज्ञ व श्रीमद् देवीभागवत महापुराण आगाज़ भव्य जल यात्रा के साथ।

0 105

श्रीशतचण्डी महायज्ञ व श्रीमद् देवीभागवत महापुराण आगाज़ भव्य जल यात्रा के साथ।

रामेश्वर द्विवेदी सीधी/मझौली

विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी नगर क्षेत्र मझौली के जगज्जननी भगवती श्री धुमावल माता मंदिर नगर परिषद मझौली वार्ड क्रमांक 15 परिसर में लोक मंगलकारी श्रीशतचण्डी महायज्ञ एवं संगीतमय श्रीमद्
देवीभागवत महापुराण आयोजन सद्गुरु देव भगवान,स्वामी श्री आनंदनंद जी महाराज,व आशुतोष जी महाराज के असीम अनुकंपा से क्षेत्रीय जनों के सहयोग से त्यागी महाराज के नाम से विख्यात श्री रमेश चतुर्वेदी जी के सानिध्य में स्वामी श्री आनंदनंद जी महाराज की विशेष उपस्थिति में होने जा रहा है। जिसका शुभारंभ आज 26 नवंबर 2025 दिन बुधवार को भव्य प्रायश्चित जलयात्रा निकाल कर किया गया। यह यात्रा गाजे -बाजे व सुंदर सुशोभित रथ सजा निकाल नगर परिषद के क्षेत्र के देव स्थलों में पहुंच देवों को आमंत्रित करते हुए जलाशयों से जल एकत्रित कर कथा स्थल पर पहुंच , पंचांग पूजन, तथा मंडा प्रवेश के साथ शतचंडी महायज्ञ एवं संगीतमय श्रीमद् देवीभागवत महापुराण कथा का शंखनाद किया गया।
आयोजक जनों द्वारा क्षेत्रीय लोगों से कार्यक्रम में शामिल हैं सफल बनाने एवं पुण्य लाभ प्राप्त करने अपील की गई है।
यह धार्मिक कार्यक्रम 26 नवंबर से विगत 4 दिसंबर तक निरंतर संचालित रहेगा। जहां 27 नवंबर गुरुवार को मंडप पूजन देवी पूजनादि, 28 नवंबर शुक्रवार को अग्निस्थापना, पूजन सप्तशती परायण एवं हवन उपरांत निरंतर 4 दिसंबर दिन गुरुवार तक चंडी महायज्ञ एवं देवी भागवत महापुराण कथा का संचार कथा व्यास आचार पंडित पुरुषोत्तम शास्त्री जी महाराज के मुखारविंद से सुमधुर ध्वनि संचारित होगा 4 दिसंबर दिन गुरुवार को पूर्णाहुति, कुमारी पूजन एवं भंडारा संपन्न कराया जाएगा।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!