“एन.सी.सी स्थापना दिवस पर शा. हायर सेकेंडरी स्कूल किरंदुल में रंगारंग कार्यक्रम”
किरंदुल: हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल किरंदुल में एन.सी.सी का स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मनाया गया। जिसमें किरंदुल क्षेत्र के अंतर्गत सभी शासकीय स्कूलों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में किरंदुल नगर पालिका अध्यक्ष रूबी शैलेन्द्र सिंह उपस्थित थी। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि द्वारा एनसीसी परेड की सलामी ली गई। ततपश्चात मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती की छायाचित्र पर दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में सभी स्कूलो के द्वारा शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। पालिका अध्यक्ष रूबी सिंह ने अपने उदबोधन में स्कूल के सभी बच्चो को एनसीसी में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। इस भव्य आयोजन सफल बनाने में सभी स्कूल के प्राचार्य व शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर अन्य अतिथियों में एसएमडी अध्यक्ष अतुल सिंह, शासकीय हाई स्कूल के प्राचार्य मगरीता टोपो, एएमएनएस के सीएसआर प्रमुख डॉ. तेज प्रकाश, शिक्षा विभाग से मनोज सिंह राठौर, मुख्य नगरपालिका अधिकारी शशीभुषण महापात्र, पार्षद के. साजी, पार्षद अनिल मरकाम, थामस बाबू, भाजपा महामंत्री मोहित धवन, नजमुल हक सहित शहर के गण्यमान्य नागरिक उपस्थित थे।