Breaking News in Primes

व्यापारी के साथ लूट की घटना को पर्दाफाश करने के लिए व्यापारियों ने कौशाम्बी पुलिस को पुष्पगुच्छ देने के साथ-साथ माला पहनाकर बरसाया विश्वास, सम्मान में गूंजी तालियाँ

0 60

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: लूट की घटना का खुलासा करना व्यवस्था का दायित्व होता है लेकिन सिर्फ 24 घंटे में अपराधियों को पकड़ना, 100% लूटा गया माल बरामद करना और व्यापारियों को सुरक्षा का जीवंत भरोसा देना यह कौशाम्बी पुलिस की पहचान बन चुका है। इसी उत्कृष्ट कार्य के लिए सर्राफा व्यापार मंडल ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय पहुँचकर अविस्मरणीय सम्मान समारोह आयोजित किया, जिसे हर व्यापारी वर्षों तक याद रखेगा। समारोह में सर्राफा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों/व्यापारियों ने पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी राजेश कुमार व अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी मंझनपुर शिवांक सिंह, क्षेत्राधिकारी चायल अभिषेक सिंह को पुष्पगुच्छ व माला पहनाकर सम्मानित किया। मंच तालियों से गूंज उठा, कृतज्ञता स्पष्ट थी व्यापारी बोले कि कौशाम्बी पुलिस ने सिर्फ अपराध का खुलासा नहीं किया, बल्कि हमें यह भरोसा भी दिलाया कि हम सुरक्षित हैं। व्यापार समुदाय ने कहा कि तेज एवं सटीक पुलिसिंग ने पूरे जनपद में व्यापारिक वातावरण और सुरक्षित बनाया है व्यापारियों व आमजन का भरोसा अब और मजबूत हुआ है|
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने व्यापारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता हैअपराधियों को छोड़ना कौशाम्बी पुलिस की कार्यप्रणाली में नहीं है भविष्य में भी व्यापारी निश्चिंत होकर व्यापार कर सकें, इसके लिए प्रभावी और त्वरित कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। एक बात साफ हो चुकी है अपराध चाहे जितना बड़ा हो, समय चाहे जितना कम हो कौशाम्बी पुलिस नतीजे देकर दिखाती है। यही वजह है कि आज व्यापारियों ने सिर्फ सम्मान नहीं किया बल्कि कौशाम्बी पुलिस के प्रति विश्वास, गर्व और सुरक्षा की भावना सार्वजनिक रूप से व्यक्त की|

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!