Breaking News in Primes

बिहार की जीत बिहार की जनता का मोदी के कुशल नेतृत्व पर अटूट विश्वास का प्रमाण – धर्मराज मौर्य

0 24

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचण्ड विजय को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने कार्यकताओं को लड्डू खिलाकर कर खुशी का जश्न मनाया। जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ ढोल ताशे के साथ जीत का जश्न मनाते हुए बताया कि यह जीत बिहार की देवतुल्य जनता का मोदी जी के कुशल नेतृत्व पर अटूट विश्वास का प्रमाण है तथा एनडीए की जनसेवा,गरीब कल्याण,विकसित भारत एवं जनकल्याण की प्रभावशाली नीतियों की अटूट जीत है।यह जनादेश विकास,सुशासन,समृद्धि,और स्थिरता के उस मार्ग का समर्थन है,जिस पर नया बिहार आत्मविश्वास से आगे बढ़ रहा है।

इस ऐतिहासिक जीत के लिए बिहार के देवतुल्य जनता-जनार्दन,कर्मठशील पार्टी पदाधिकारियों एवं उर्जावान कार्यकर्ताओं का हार्दिक आभार एवं अभिनन्दन है। इस मौके पर जिला महामंत्री दीप चंद्र दिवाकर,संजय जायसवाल,जिला उपाध्यक्ष अजय पाण्डेय,अरविंद द्विवेदी,जिला मंत्री प्रदीप कुमार शीलू पाण्डेय,दिनेश पाण्डेय,कमल कुशवाहा,नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज फौजी,कविता पासी,वरिष्ठ भाजपा नेता भोलेशंकर कुशवाहा,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सिराथू लवकुश मौर्य,हुबलाल दिवाकर,डीसीएफ चेयरमैन चंद्र दत्त शुक्ल,मीडिया प्रभारी ज्ञानेन्द्र साहू,शोशल मीडिया संयोजक जितेंद्र साहू सहित सम्मानित मण्डल अध्यक्षगण,युवा मोर्चा जिलाध्यक्षगण,कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!