Breaking News in Primes

धार्मिक सार्वजनिक स्थलों पर प्रयोग में लाये जा रहे अवैध लाउडस्पीकर/ध्वनि विस्तारक यंत्रो के विरुद्ध की गयी कार्यवाही

0 26

News By-नितिन केसरवानी

प्रयागराज: गंगानगर जोन पुलिस द्वारा धार्मिक सार्वजनिक स्थलों पर प्रयोग में लाये जा रहे अवैध लाउडस्पीकर/ध्वनि विस्तारक यंत्रो के विरुद्ध दिनाँक 08-11-25 से चलाया जा रहा है 03 दिवसीय विशेष अभियान ।

अभियान के दौरान गंगानगर जोन के विभिन्न थानों द्वार द्वारा दिनांक 09-11-2025 को कुल 202 अवैध लाउडस्पीकर ध्वनि विस्तारक यंत्रों के विरुद्ध की गयी है कार्यवाही
गंगानगर-जोन के विभिन्न थाना क्षेत्रों में धार्मिक सार्वजनिक स्थलों पर प्रयोग में लाये जा रहे अवैध लाउडस्पीकर/ध्वनि विस्तारक यंत्र के विरुद्ध दिनाक 08-11-2025 से चलाये जा रहे 03 दिवसीय विशेष अभियान के क्रम में दिनाँक 09-11-2025 को गंगानगर जोन के विभिन्न थानों द्वारा कार्यवाही करते हुए धार्मिक सार्वजनिक स्थलों पर प्रयोग में लाये जा रहे कुल 206 अवैध लाउडस्पीकर ध्वनि विस्तारक यंत्रों को चेक किया गया, जिसमें से 85 अवैध/अतिरिक्त लाउडस्पीकरों को उतरवाया गया एवं 117 लाउडस्पीकरों की आवाज को मानक के अनुसार कराया गया है । धार्मिक सार्वजनिक स्थलों के लाउडस्पीकर संचालको को नियमों का पालन करने व ध्वनि यंत्रों का उपयोग निर्धारित मानकों के अनुसार रखने के सम्बन्ध में हिदायत दिया गया।

“ध्वनि प्रदूषण एक गंभीर सामाजिक समस्या है । धार्मिक स्वतंत्रता के साथ-साथ सभी नागरिकों की शांति का अधिकार भी समान रूप से महत्वपूर्ण है। इसलिए किसी भी स्थान पर निर्धारित सीमा से अधिक ध्वनि प्रसारण की अनुमति नहीं दी जायेगी ।”
* यह अभियान कानून व्यवस्था, सामाजिक समरसता एवं नागरिक शांति बनाए रखने की दिशा में एक ठोस कदम है। आमजन से अपील की जाती है कि वे प्रशासन का सहयोग करें और लाउडस्पीकर या ध्वनि यंत्रों का उपयोग निर्धारित मानकों के अनुसार ही करें।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!