Breaking News in Primes

नए आपराधिक कानूनों के प्रति जागरूकता अभियान के तहत पुलिस की पहल

0 3

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: पुलिस अधीक्षक , अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी चायल के कुशल नेतृत्व में सराय अकिल कोतवाली प्रभारी निरीक्षक वीर प्रताप सिंह चौहान के निर्देशन में उपनिरीक्षक सुनील कुमार यादव, अशोक कुमार, सुशील कुमार शुक्ल, महिला उपनिरीक्षक यशवन्ती कुमारी एवं महिला आरक्षी पिंकी द्वारा ग्राम कनैली एवं महादेव सिंह इंटर कॉलेज बेनीराम कटरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित बालिकाओं, महिलाओं एवं पुरुषों को नए तीन आपराधिक कानूनों के प्रमुख प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही मिशन शक्ति केंद्र, महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों तथा साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में भी लोगों को जागरूक किया गया।

इसके अलावा, भीड़-भाड़ वाले चौराहों पर नए कानूनों से संबंधित पैम्फलेट चस्पा कर नागरिकों को कानून की नई व्यवस्था के बारे में जानकारी दी गई।
पुलिस टीम ने जनता से अपील की कि वे नए कानूनों की जानकारी प्राप्त कर अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति सजग रहें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!