Breaking News in Primes

आज साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगेगा, जानिए कहा दिखेंगे और कब 

शारदीय नवरात्र 2025 : देखिए कैसे और किस शुभ समय में करे घट, कलश स्थापना

0 33

आज साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगेगा, जानिए कहा दिखेंगे और कब

 

शारदीय नवरात्र 2025 : देखिए कैसे और किस शुभ समय में करे घट, कलश स्थापना

 

दिल्ली । यह एक अद्भुत खगोलीय घटना है। रविवार को लगने वाला सूर्य ग्रहण एक आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। जानकारी के अनुसार,यह ग्रहण पूर्वी डेलाइट समय के अनुसार दोपहर 1:29 मिनट और भारतीय समय के अनुसार यह ग्रहण 21 सितंबर की रात 10 बजकर 59 मिनट से शुरू होकर 22 सितंबर की सुबह 3 बजकर 23 मिनट तक रहेगा। मुख्य रूप से गोलार्ध में दिखाई देगा, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, फिजी में सूर्य ग्रहण को देखा जा सकेगा। यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं देखा जा सकेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूर्य ग्रहण ना दिखने के कारण सूतक भी नहीं लगेगा।

 

शारदीय नवरात्र 2025 :—

 

आश्विन शुक्ल प्रतिपदा, सोमवार, दिनांक *22 सितम्बर, 2025* को *शारदीय नवरात्र* प्रारंभ हो रहे हैं। *घट् स्थापना* के लिए प्रातः काल का समय ही श्रेष्ठ बताया गया है। इस वर्ष आश्विन शुक्ल प्रतिपदा सोमवार को सूर्योदय 06:19 बजे होगा और *द्विस्वभाव कन्या लग्न एवं अमृत का चौघड़िया प्रातः 06:19 से प्रात: 07:49 बजे तक रहेगा*, अतः इसमें घट् स्थापना कर नवरात्र प्रारंभ करने का सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त रहेगा। इसके अलावा *अभिजित मुहूर्त में दोपहर 11:56 से दोपहर 12:44 बजे तक* भी घट् स्थापना की जा सकती है। चौघड़ियों के हिसाब से घट् स्थापना करने वाले दिन में *प्रात: 09:19 से 10:49 बजे तक शुभ के चौघड़िये में भी घट् स्थापना कर सकते हैं।*

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!