Breaking News in Primes

गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आ

ढोल धमाकों आतिश बाजी के साथ निकाला चल समारोह।

0 112

*गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आ*

 

*ढोल धमाकों आतिश बाजी के साथ निकाला चल समारोह।*

*ब्लॉक रिपोर्टर ओम सोनी*

 

भैसोदामंडी/ भवानी मंडी

गणेश चतुर्थी भगवान श्री गणेश जन्मोत्सव के साथ ही पूरे क्षेत्र में 10 दिनों गणेशोत्सव की धूम मची रही 10 दिनों तक गणपति बप्पा की सेवा कर आकर्षक कार्यक्रमों का आयोजन भी चलता रहा। 10 दिवसीय समापन आयोजन पर नाम आंखों बप्पा को विदाई दी गई इसी में अनन्त चुतर्दशी पर भैसोदा तालाब पर बने गणपति विसर्जन स्थल पर बड़ी सख्या में लोग अपने- अपने गणेश की प्रतिमाओं को लेकर पहुंचे जहां पर प्रतिमाओं का विधि विधान से विसर्जन हो सके और सुरक्षा में कोई चूक न हो इसको लेकर नगर परिषद के साथ ही पुलिस चौकी का अमला भी हर समय मुस्तेद रहा। खास बात रही कि नगर परिषद की ओर से तालाब में विसर्जन हेतु लाई जाने गणपति प्रतिमाओं के लिए विसर्जन स्थल के सामने ही एक पूजन स्थल का छोटा सा मंच बनाया गया जहां पर नगरवासियों और मंडलियों ने पहले पूजन स्थल पर गणपति की प्रतिमाओं का पूजन कर उन्हें नमः आंखों से अंतिम विदाई दी और फिर तालाब में विसर्जन के लिए नाव ने सवार गोताखोरों को सौंप दिया गया।

सीएमओ गिरीश शर्मा ने बताया कि जिला कलेक्टर निर्देश मिले थे गणेश विसर्जन सुरक्षित और सुविधापूर्ण करवाया जाए इसके लिए नगर परिषद एवं राजस्व सहित पुलिस की व्यवस्थाएं पूरी तरह से चाक चौबंद रही।

नगर परिषद कार्यालय में स्थापित गणपति प्रतिमा का विसर्जन भी धूम धाम से विसर्जन स्थल पर नगर परिषद अध्यक्ष गायत्री पौराणिक अपनी टीम के साथ नगर परिषद कार्यालय के गणपति प्रतिमा के विसर्जन के लिए पहुचीं ढोल धमाकों के साथ पहले तो गणपति का पूजन अर्चन किया और उसके बाद नाव में सवार होकर गणपति प्रतिमा का विसर्जन किया गया। विसर्जन के लिए विशेष व्यवस्था होने से समीपवर्ती राजस्थान व आसपास के कई ग्रामीण क्षेत्रो से लोग भैसोदा तालाब में अपने अपने गणपति की प्रतिमाएं लेकर आये देर तक विसर्जन करने वालो की भीड़ देखने को मिली। इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष पति अजय पौराणिक, पूर्व सरपंच श्याम गुर्जर, पटवारी अरुण पाटीदार, इंजीनयर प्रवीण परमार, पार्षद पति पप्पू मीणा, मनोहर सैनी, अंशुल पाटीदार, न प स्टाफ सहित सैकड़ों श्रद्धालुजन नगरवासी मात्र शक्ति उपस्थित रही।

*फोटो :~ भैंसोंदा तालाब पर बोट से गणेश विसर्जन करवाती न प टीम*

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!