प्रदेश कांग्रेस सेवादल कार्य समिति बैठक में नगर से प्रदेश सचिव अख्तर अली शामिल हुए
संवादाता ओम सोनी
विगत दिवस राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल की कार्यसमिति की एक दिवसीय बैठक का आयोजन जयपुर में कांग्रेस मुख्यालय पर हुआ जिसमें प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने भाग लिया। कार्यसमिति बैठक की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष हेम सिंह शेखावत ने की तथा मुख्य अतिथि राजस्थान सेवादल प्रभारी गोविंद भाई सभाया थे। इसी में झालावाड़ जिले की भवानीमण्ड़ी से प्रदेश सचिव अख्तर अली भी शामिल हुए। जानकारी देते हुए प्रदेश सचिव अख्तरअली नें बताया कि इस बैठक में निर्णय लिया गया है कि प्रदेश कांग्रेस सेवादल के द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसकी शुरुआत ग्यारह अगस्त से उदयपुर में की जाएगी। हर जिले में नये कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने के लिए शिविर आयोजित किए जाएंगे। बैठक के दौरान प्रदेश सचिव अख्तर अली ने प्रदेश अध्यक्ष हेम सिंह शेखावत और प्रदेश प्रभारी गोविंद भाई सभाया का माला पहनाकर स्वागत किया। बैठक में मुख्य रूप से कांग्रेस संगठन मंत्री ललित तुनवाल, महिला अध्यक्ष प्रतिभा नुवाल, द्रौपदी कोली, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन हटेला आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।
फोटो :- बैठक लेते अध्यक्ष एवं मुख्य अतिथी उपस्थित पदाधिकारी