Breaking News in Primes

जिलाधिकरी ने खाद्य एवं औषधि की मासिक समीक्षा की बैठक

0 7

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: जिलाधिकरी श्री मधुसूदन हुल्गी की अध्यक्षता में उदयन सभागार में मासिक समीक्षा बैठक ली गई। जिसमें जिलाधिकारी महोदय द्वारा खाद्य एवं औषधि अनुभाग की विभिन्न बिन्दुओं पर समीक्षा की गई एवं न्यायालयों में लम्बित वादों को निस्तारण हेतु ऑनलाइन प्रक्रिया अपनाते हुए प्रभावी पैरवी करने हेतु निर्देशित किया गया। आगामी सप्ताह में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु अधिकतम नमूनों का संग्रहण एवं प्रतिष्ठानों खासकर जिला अस्पताल के आस-पास स्थित मेडिकल स्टोर की दुकानों का निरीक्षण करते हुए की सतत जॉच करने के निर्देश दिये गये। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को जनपद के प्रमुख बाजारों में यथा-अझुवा, मूरतगंज, भरवारी, सरॉय अकिल, मंझनपुर, मनौरी, सिराथू इत्यादि में अभियान चलाकर छापामार की कार्यवाही एवं निरीक्षण करते हुए प्रभावी प्रवर्तन करने हेतु निर्देशित किया गया।

इस अवसर पर प्रभारी खाद्य एवं औषधि श्री शिव प्रताप तिवारी, औषधि निरीक्षक माधुरी सिंह,खाद्य सुरक्षा अधिकारी भारत कुमार मिश्रा, नितिन कुमार उपस्थित रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!