Breaking News in Primes

शराब के नशे में धुत बेटे ने मां को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

0 13

News By- नितिन केसरवानी

फतेहपुर जनपद के असोथर थाना क्षेत्र अंतर्गत सेमरी गांव से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ नशे की हालत में एक कलियुगी बेटे ने अपनी ही मां की बेरहमी से हत्या कर दी।
मामूली कहासुनी के बाद युवक ने डंडे से वार कर मां की जान ले ली।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना पटेतापुर मजरे सेमरी गांव की है, जहां 60 वर्षीय श्यामकली अपने घर के बाहर बैठी थीं।
तभी उनका बेटा कमलेश सिंह (36), शराब के नशे में धुत होकर वहां पहुंचा और घरवालों से गाली-गलौज करने लगा। जब मां ने उसे समझाने की कोशिश की, तो उसने आपा खो दिया और पास पड़े डंडे से उनकी बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी।
सिर पर कई वार लगने के कारण मौके पर ही श्यामकली की मौत हो गई।

वारदात के वक्त मौके पर मौजूद वृद्ध पिता अमर सिंह (65) ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन आरोपी बेटे ने उन्हें भी जान से मारने की धमकी देते हुए पीछे हटने को कहा।
“हट जा बूढ़े, वरना तुझे भी मां के पास पहुँचा दूँगा”
– यही कहते हुए कमलेश का हत्यारा रूप सामने आया।

अमर सिंह ने पुलिस को बताया कि कमलेश लंबे समय से शराब का आदी है और अक्सर घर में पत्नी व माता-पिता के साथ झगड़ा करता रहता था। घटना वाले दिन भी वह नशे में पहले पत्नी मीना सिंह से उलझा, और फिर बात इतनी बढ़ गई कि मां की जान तक ले ली।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी कमलेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!