Breaking News in Primes

जहां भी अन्याय होगा उसके खिलाफ कांग्रेस खड़ी मिलेगी — गौरव पांडे

0 35

News By- नितिन केसरवानी

*टेवा में संपन्न हुई संविधान बचाओ रैली*

*कौशांबी।* जिला कांग्रेस कमेटी कौशांबी की एक सभा संविधान बचाओ रैली मंझनपुर ब्लॉक के टेवा में बुधवार को संपन्न हुई । जनसभा की अध्यक्षता कौशांबी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गौरव पांडे ने किया तथा मुख्य अतिथि चायल विधानसभा के पूर्व विधायक विजय प्रकाश एवं विशिष्ट अतिथि कौशांबी कांग्रेस के कोऑर्डिनेटर राजेश साहनी उपस्थित रहे । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विजय प्रकाश ने कहा कि ये संविधान बचाओ रैली हमें क्यों करनी पड़ रही है ये सोचने का विषय है आज जिस तरह से सत्तासीन भाजपा सरकार स्वयं संस्थाओं पर कब्जा करके विपक्षी नेताओं को साजिशन मुकदमों में फंसाकर जेल में डालने की साजिश कर रही है लेकिन भाजपा के ये मंसूबे विपक्ष के नेता राहुल गांधी के रहते सफल नहीं हो रहे हैं । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि राजेश साहनी ने कहा कि बीजेपी चाहे जितना प्रयास कर ले लेकिन कांग्रेस संविधान खत्म नहीं होने देगी , उन्होंने कहा कि आज बीजेपी मीडिया के माध्यम से झूठे प्रचार करके विपक्षियों को बदनाम कर रहे हैं , लेकिन जनता को ये समझ आ गया है कि बीजेपी केवल झूठ का पुलिंदा है और बीजेपी के बड़े बड़े नेता मंचों से झूठ बोलते हैं लेकिन सोशल मीडिया के माध्यम से इनके झूठ की पोल खुल जाती है । कार्यक्रम के संयोजक एवं कौशांबी कांग्रेस के महासचिव राम सूरत रैदास ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज इस जनसभा में उपस्थित जनसैलाब इस बात की गवाही दे रही है कि जनता अब झूठ की नींव हिल चुकी है जनता को समझ आ गया है कि बीजेपी केवल फर्जी आंकड़े दे रही है चाहे वो जीडीपी हो , अर्थव्यवस्था हो या मंहगाई का आंकड़ा हो सब फर्जी आंकड़ा पेश किया जा रहा है उन्होंने जनता से कांग्रेस को वोट देकर राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करने की अपील की । बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष गौरव पांडे ने कहा कि जहां भी अन्याय होगा उसके खिलाफ कांग्रेस खड़ी मिलेगी उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सिपाही राहुल गांधी के सिपाही हैं कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता किसी से डरता नहीं है वह अन्याय के खिलाफ बोलने तथा लड़ने की क्षमता रखता है , उन्होंने कहा कि अभी पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर में कांग्रेस पार्टी व हमारे नेता ने खुलकर कहा कि देश की इस लड़ाई में कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से सत्तासीन पार्टी के साथ खड़ी है और हमारी सेना ने जांबाजी दिखाते हुए व बहादुरी से लड़ते हुए पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था लेकिन अमेरिका के दबाव भाजपा ने सरेंडर कर दिया और जो पाकिस्तान हमारे सामने टिकता नहीं था उसे हमने बिना सबक सिखाए ही युद्ध को रोकना पड़ा । उन्होंने कहा कि युद्धविराम के पश्चात युद्ध में जो शौर्य हमारी सेना ने दिखाया था उसका लाभ लेने के लिए गांव गांव तथा प्रत्येक घर में सिंदूर भेजने की घोषणा की लेकिन जनता के जबरदस्त विरोध के बाद बीजेपी को यह कार्यक्रम बीच में ही खत्म करना पड़ा । जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज 11 साल से युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है , मंहगाई से जनता बुरी तरह त्रस्त है , भ्रष्टाचार चरम पर है लेकिन मूलभूत मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाकर हिन्दू मुस्लिम कराकर तथा समाज जातिवाद का गंदा खेल खेलकर वोट लेना चाहती है लेकिन जनता सब कुछ समझ चुकी है और अब बीजेपी का खेल खत्म हो चुका है और जनता ने जननायक राहुल गांधी को देश की बागडोर सौंपने का मन बना चुकी है । बैठक को अन्य कांग्रेसी नेताओं ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय छात्र संगठन के पूर्व अध्यक्ष अमित द्विवेदी ने किया । जनसभा में मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजेंद्र त्रिपाठी , रामबहादुर त्रिपाठी , श्याम मूर्ति तिवारी , उपाध्यक्ष आशीष मिश्रा पप्पू , मनोज सिंह पटेल , राजनारायण पासी , प्रवक्ता कौशलेश द्विवेदी , युवक कांग्रेस उपाध्यक्ष अलकमा उस्मानी , महासचिव नैयर रिजवी , सचिव श्याम सिंह भदौरिया , आबिदा बेगम , सोशल मीडिया प्रभारी सचिन पांडेय , ब्लाक अध्यक्ष भागीरथी सिंह पटेल , लाल चंद्र हेला , हेमंत रावत , बुद्धलाल विश्वकर्मा , हबीब अहमद , कल्लू गौतम , नरेंद्र गौतम , राम चंद्र , कामता बाबा , अवधेश यादव , रामदीन ,राजेश कुमार , मान सिंह ,आदि कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!