Breaking News in Primes

विनय अस्तोलिया द्वारा भवानीमंडी नगर अध्यक्ष नियुक्त हुए

0 86

विनय अस्तोलिया द्वारा भवानीमंडी नगर अध्यक्ष नियुक्त हुए

 

संवादाता ओम सोनी

 

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के अनुमोदन पर एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री शांति धारीवाल तथा प्रमोद जैन भाया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष विरेन्द्र सिंह गुर्जर, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रोड सिंह परमार विधानसभा प्रत्याशी चेतराज गेहलोत की अनुशंसा पर संगठन के द्वारा भवानीमंडी नगर कांग्रेस अध्यक्ष पद पर पुनः विनय आस्तौलिया को मनोनीत किया गया।

ब्लाक कांग्रेस प्रवक्ता अख्तर अली ने बताया कि विनय आस्तौलिया पर पार्टी ने दोबारा विश्वास जताया है इनकी नियुक्ति पर पूर्व विधायक मदनलाल वर्मा, स्नेहलता आर्य, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष नारायण सिंह चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश बोहरा, पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष कालुलाल सालेचा, नगर पालिका उपाध्यक्ष अनिल मीणा, ब्लाक एवं शहर के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा संगठन के प्रति आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया गया। अस्तोलिया के फिर से नगर अध्यक्ष बनाए जाने की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में हर्ष की लहर दौड़ गई पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और ईस्ट मित्रो द्वारा अस्तोलिया का साफ बांधकर पुष्पमालाएं पहनाकर सम्मान किया गया तथा बधाई दी गई।

उल्लेखनीय है कि विनय अस्तोलिया नगर पालिका मंडल में दूसरी बार के पार्षद भी हैं इससे पूर्व वर्ष 2010 में प्रत्यक्ष नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव में पार्टी ने इन्हें अध्यक्ष पद के लिए मौका दिया था लेकिन मामूली से वोटों के अंतर से इन्हें हार का सामना करना पड़ा था ।

इनका राजनितिक जीवन पारिवारिक रूप से भी कांग्रेस से शुरू से ही जुडा हुआ है तथा इनकी निष्पक्ष व कुशल कार्यप्रणाली को देखते हुए अनेक धार्मिक और सामाजिक संगठनों में भी अच्छी पकड़ है। वर्तमान में आप राठौर तैलियान समाज के अध्यक्ष भी हैं साथ ही कार्यकर्ताओं में मजबूत पकड़ के साथ आप मिलनसार, सहज है तथा लगभग 30 वर्षों से कांग्रेस संगठन में सक्रिय है इनकी पहचान हमेशा एक ईमानदार ऊर्जावान कार्यकर्ता के रूप में रहीं हैं।

विनय आस्तौलिया ने अपने सभी शीर्ष नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

और कार्यकर्ताओं से वादा किया है के वे सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलेंगे उनके लिए हर समय तत्पर रहेंगे।

फोटो :~000 विनय अस्तोलिया

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!