Breaking News in Primes

खाद्य सुरक्षा विभाग की मेडिकल स्टोरों पर कार्यवाही

0 9

News By- हिमांशु उपाध्याय

कौशाम्बी: आज सहायक आयुक्त खाद्य श्रीमती ममता चौधरी के नेतृत्व में जिला अस्पताल, मंझनपुर के आसपास स्थित दवाई की दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा छापेमारी की गई । मेडिकल स्टोर संचालको को नियमानुसार कार्य किये जाने के सख्त निर्देश दिए गए।  औषधि निरीक्षण सुनील रावत द्वारा मेडिकल स्टोर संचालको को आवश्यक निर्देश दिए गए ।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी शहाब उद्दीन सिद्दीकी द्वारा मल्टी विटामिन 1Lyco DR सिरप (न्यूट्रासेटिकल श्रेणी) का नमूना ले कर जांच हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किया गया है। साथ ही औषधि निरीक्षक सुनील रावत  द्वारा Rifa-Ven 400,Safistar LB 200,और Ranmox CV625 दवाओं का नमूना लेकर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा गया । प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात नियमानुसार अग्रिम की जाएगी । सहायक आयुक्त महोदया द्वारा बताया गया कि आगे भी इस तरह की कार्यवाही की जाएगी ।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!