Breaking News in Primes

श्री शतचण्डीमहायज्ञ व देवीभागवत कथा को लेकर निकलीं जल व कलश शोभा यात्रा ।

0 73

श्री शतचण्डीमहायज्ञ व देवीभागवत कथा को लेकर निकलीं जल व कलश शोभा यात्रा ।

 

उमड़ा जनसैलाब, डीजे गाजे बाजे के धुन में जमकर थिरके के लोग।

 

राघवेंद्र द्विवेदी सीधी/मझौली

 

नगर क्षेत्र मझौली वार्ड क्रमांक 14 में जगज्जननी भगवती श्री दुर्गा श्रीश्री धुमावल माता में क्षेत्र वासियों के सुख -शांति एवं कल्याण के लिए विगत दो वर्ष से देवी मंदिर में तपस्वी जीवन व्यतीत करने वाले त्यागी रमेश चतुर्वेदी जी जो चतुरमासा भी कर चुके हैं के यजमानत्व में जगज्जननी भगवती श्री दुर्गा श्रीश्री धुमावल माता के अशेष अनुकंपासे क्षेत्र वासियों द्वारा स्वामी श्री आनंदानंदनाथ जी व श्रीश्री 108 श्री त्यागी जी महाराज के सानिध्य मे नौ दिवसीय हवनात्मक श्रीशतचण्डीमहायज्ञ एवं श्री सद्गुरूदेव भगवान व श्री आशुतोष जी महाराज जो चतुर्वेदी परिवार व क्षेत्र वासियों के पूज्य गुरु महाराज है के सानिध्य में श्रीमद् देवी भागवत कथा शास्त्र अनुसार विधि- विधान के साथ संपन्न कराई जा रही है।श्रीमद देवी भागवत कथा का प्रासंगिक वर्णन चरित्र -चित्रण के साथ पंडित पुरुषोत्तम शास्त्री जी के मुखारविंदु से संचरित की जावेगी। जिसका आगाज एक मार्च को जल एवं कलश शोभा यात्रा सुशोभित झांकियों से सजे रथ व डीजे गाजे बाजे के साथ निकल किया गया। जो क्षेत्र के सुप्रसिद्ध मंदिरों में पहुंच देवी देवताओं को आमंत्रित करते हुए जलाशयों से जल संग्रहित किये।इस कलश यात्रा में क्षेत्र साधु, संत, महात्माओं ,गुरुदेवों के साथ क्षेत्र के श्रेष्ठ नागरिक जनप्रतिनिधि व भारी संख्या में क्षेत्र के महिला -पुरुष , बालक – बालिकाएं सामिल रहे जो डीजे के धुनि में जमकर ठुमके लगाए।

आज 2 मार्च को विधि विधान के साथ मंण्डप पूजन एवं देवी पूजनादि संपन्न हुआ।कल 3 मार्च से 9 मार्च तक निरंतर सुबह 8 बजे से पूजन पाठ व श्रीशतचंडीमहायज्ञ तथा शाम 4 बजे से डलती रात्रि तक कथा पाठ संचरित की जावेगी। 9 मार्च को पूर्णाहुत, कुमारी पूजन तथा भंडारा आयोजित किया जाएगा ।आयोजक गणों द्वारा क्षेत्र वासियों से उक्त आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दे सहभागी बन पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की गई है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!