Breaking News in Primes

युवा पीढ़ी को खेल के साथ शिक्षा पर ध्यान देना आवश्यक*— *नागर सिह चौहान

0 27

*युवा पीढ़ी को खेल के साथ शिक्षा पर ध्यान देना आवश्यक*— *नागर सिह चौहान*

 

नानपुर। स्वर्गीय जितेन्द्र मोर्य की स्मृति मे टेनिस क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन। जीवन मे खेलो का बड़ा महत्व है।आज देश मे क्रिकेट के प्रति युवा वर्ग मे ज्यादा रुचि है , मगर युवा वर्ग को खेल के साथ साथ पढाई के प्रति सजग होना होगा।

उक्त बात मध्य प्रदेश शासन के केबिनेट मंत्री नागर सिह चौहान ने जितेन्द्र मोर्य की स्मृति मे राणिकाजल माता युवा टीम द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के अवसर पर कही। श्री चौहान ने कहा की क्रिकेट के अलावा भी कबड्डी,तीरन्दाज प्रतियोगिता करवानी चाहिए।इसकी शुरुआत अलीराजपुर मे तीर न्दाज की गई थी, ये हमारी सांस्कृतिक विरासत है ।जिसकी रक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है।युवा वर्ग को डिप्लोमा कोर्स कर स्वम का रोजगार भी करना चाहिए। अच्छी शिक्षा केवल नौकरी के लिए नही होती,अपना स्वम का व्यवसाय करने से आत्म निर्भर ता आती है। व्यापार जगत मे अनन्त संभावना है,आपके पास हुनर (डिप्लोमा) होगा तो सरकार आर्थिक मदद करेगी। सरकार अब डिप्लोमाधारियो को ही रोजगार के अवसर प्रदान करती है। हमे सरकार को दोष नही देना चाहिए।मुझे कहते हुए प्रशंनता हो रही है की जिले के नो बेटा बेटियां यू पीएसी की परीक्षा मे सिलेक्ट् होकर डिप्टी कलेक्टर बन गए है, तो कोई वन रक्षक सहित वरिष्ठ पदों पर चयन हुआ है। आदिवासी समाज मे चलाए जा रहे 3D अभियान का हिस्सा बने। समाज मे परिवर्तन युवाओ के माध्यम से ही होना है। दारू, दहेज, डीजे का व्यापक रूप से बहिष्कार करना होगा। समाज मे फैली कुरुतिया का त्याग करे व समाज को उच्चतम मापदंडों तक ले जाए।

इस अवसर पर उनके साथ ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच समरथ मोर्य,पूर्व उपसरपंच जितेन्द्र प्रसाद वाणी, ओछड के सरपंच मांगिलाल चौहान,जनपद उपाध्यक्ष मैहर सिह, अलीराजपुर मंडल अध्यक्ष गिरिराज मोदी, महामंत्री डिम्पु राठौड़, सज्जन मोर्य, देवेंद्र वाणी, सुखाराम मोर्य, जीतू वाणी, मनीष माली, राजू चौहान मोरासा सहित अनेक खेल प्रेमी मौजूद थे।

कार्यक्रम के पूर्व मंत्री जी द्वारा खेल मैदान पर फीता काटकर विधिवत प्रतियोगिता का शुभारंभ किया, इस अवसर पर मंत्री जी द्वारा बेटिंग की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!