Breaking News in Primes

शादी विवाह घर गेस्ट हाउस में उड़ रही अग्निशमन की धज्जियाँ

0 31

News By- Nitin Kesarwani

*कौशाम्बी।* शादी विवाह घर गेस्ट हाउस में सुरक्षा के प्रबंध से बड़े खिलवाड़ हो रहे हैं जिससे शादी विवाह घर गेस्ट हाउस सुरक्षित नहीं दिखाई पड़ रहा है आपातकालीन में भयावह स्थिति हो सकती है जिले के विभिन्न क्षेत्र में चलने वाले सैकड़ो शादी विवाह घर गेस्ट हाउस में सुरक्षा के संबंध में धज्जियां उड़ाए जाने के बाद अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने शादी विवाह घर गेस्ट हाउस संचालकों पर कार्यवाही कर शादी विवाह घर गेस्ट हाउस को सीज नहीं किया है जिससे अग्निशमन विभाग के अधिकारियों पर भी बड़े सवाल खड़े हैं खुलेआम सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले शादी विवाह गेस्ट हाउस संचालकों पर वर्षों बाद भी कार्यवाही नहीं हो रही है जिससे कभी भी बड़ी घटनाएं होने से इनकार नहीं किया जा सकता है नियमों की बात करें तो शादी विवाह घर में अग्निशमन से संबंधित पर्याप्त सुरक्षा के प्रबंध किए जाने के नियम है 50 हजार लीटर पानी टंकी और पूरी परिसर में प्रेशर पाइप लगाए जाने का नियम है जिससे आपातकालीन स्थिति में तत्काल पूरे परिसर में पानी के बौछारें डालकर आग बुझाई जा सके लेकिन जिले के मंझनपुर में मुख्यालय स्थित कान्हा प्रिया गेस्ट हाउस शादी विवाह घर सहित विभिन्न गेस्ट हाउस में आपातकालीन में अग्निशमन से संबंधित सुरक्षा से संबंधित यंत्र नहीं लगाए गए हैं 50 हजार लीटर पानी के भंडारण की पर्याप्त व्यवस्था गेस्ट हाउस में मौजूद नहीं है प्रेशर मशीन नहीं लगाई गई है पाइपलाइन नहीं बिछाए गए हैं इतना ही नहीं कम्प्रेसर मशीन भी नहीं लगी है तो सवाल उठता है कि आपातकालीन स्थिति में शादी विवाह घर गेस्ट हाउस में सुरक्षा कैसे होगी और यदि कोई घटना हुई थी

उसकी जवाब देही किसकी होगी व्यवस्था में खामियों की हालत यह है कि शादी विवाह घर में प्रकाश व्यवस्था के लिए लगाए जाने वाले जनरेटर के अलावा आपातकालीन में पानी की व्यवस्था करने के लिए अतिरिक्त जनरेटर की व्यवस्था शादी विवाह घर में कराए जाने का निर्देश शासन ने दिया है लेकिन उसके बाद भी शादी विवाह घर में अतिरिक्त जनरेटर की व्यवस्थाएं नहीं की गई है जिससे भगवान भरोसे पूरी सुरक्षा व्यवस्था संचालित होती है इस संबंध में जब अग्निशमन अधिकारी से बात की गई तो उनका कहना है कि शादी विवाह घर गेस्ट हाउस को सुरक्षा व्यवस्था में खामियों के चलते नोटिस दी गई है और बड़े अधिकारियों को मामले में पत्र भेजा गया है अधिकारियों के निर्देश के बाद गेस्ट हाउस संचालको पर कार्यवाही की जाएगी और कानून का पालन न करने वाले गेस्ट हाउस शादी विवाह घर को बंद कराया जाएगा।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!