लोकेशन धामनोद
*ग्राम सभा की सूचना पर ग्रामीणों के सवाल, सचिव बोले—सोशल मीडिया ग्रुप में दी जाती है जानकारी*
*पलासिया पंचायत में बैठक के दौरान ग्रामीणों ने उठाए पंचायत भवन व गांव की समस्याओं के मुद्दे*
पलासिया। ग्राम पंचायत पलासिया में ग्राम सभा को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान ग्रामीणों ने ग्राम सभा की सूचना समय पर नहीं मिलने का मुद्दा उठाते हुए पंचायत की कार्यप्रणाली को लेकर अपनी बात रखी।

ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें ग्राम सभा आयोजित होने की पर्याप्त जानकारी नहीं दी गई। साथ ही ग्रामीणों ने पंचायत भवन की जर्जर स्थिति का मुद्दा उठाते हुए बताया कि भवन कई वर्षों से खराब हालत में है और अभी तक उसकी मरम्मत नहीं करवाई गई है।
ग्रामीणों ने मांग की कि गांव की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण किया जाए तथा ग्राम सभा सहित पंचायत की महत्वपूर्ण बैठकों की सूचना सभी ग्रामीणों तक समय पर पहुंचाई जाए।
वहीं पंचायत सचिव ने कहा कि पंचायत द्वारा सोशल मीडिया पर पंचायत के नाम से ग्रुप बनाया गया है, जिसमें समय-समय पर ग्राम सभा सहित अन्य आवश्यक जानकारियां साझा की जाती हैं। सचिव ने कहा कि गांव की जो भी समस्याएं हैं, उन्हें ग्राम सभा में समझकर चर्चा की जाएगी और उनके निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

बैठक के दौरान ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों के बीच ग्राम सभा की सूचना, पंचायत भवन तथा गांव की समस्याओं को लेकर चर्चा हुई।