Breaking News in Primes

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लाड़ली बहना योजना, किसान सम्मान निधि एव सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों के खातों में आंतरित की राशि 

0 39

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लाड़ली बहना योजना, किसान सम्मान निधि एव सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों के खातों में आंतरित की राशि

 

 

खरगोन जिले से प्राइम संदेश

 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा 10 फरवरी को देवास जिले के सोनकच्छ में आयोजित कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन एवं किसान कल्याण योजना के हितग्राहियों के खाते में राशि अंतरित की है। इसका सीधा प्रसारण स्थानीय अनाज मंडी खरगोन में किया गया। इस अवसर पर विधायक श्री बालकृष्ण पाटीदार एवं कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल द्वारा मेरी पॉलिसी मेरे हाथ तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया गया। इस दौरान विधायक श्री बालकृष्ण पाटीदार एवं कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित हितग्राहियों को संबोधित भी किया गया।

 

मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि अंतर्गत जिले के 01 लाख 94 हजार 284 किसानों के खाते में 38 करोड़ 85 लाख 68 हजार रुपये की राशि अंतरित की गई है। इसी प्रकार लाड़ली बहना योजना की जिले की 03 लाख 15 हजार 848 बहनों के खातों में 38 करोड़ 55 लाख 77 हजार 800 रुपये एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 01 लाख 36 हजार 280 हितग्राहियों के खाते में 08 करोड़ 17 लाख 60 हजार 200 रुपये की राशि सीधे बैंक खाते में हस्तांतरित की गई है।

 

कार्यक्रम के अंत में सहायक संचालक कृषि श्री प्रकाश ठाकुर द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती रेखा राठौर, महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती भारती अवास्या, मण्डी सचिव श्रीमती शर्मिला निनामा, कृषि स्थाई समिति अध्यक्ष श्रीमती हंसा यादव, वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी श्री गिरधारी भंवर एवं अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि व हितग्राही मौजूद रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!