Breaking News in Primes

कसरावद में हुआ भारतीय सेन समाज का सामुहिक विवाह सम्मेलन,12 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

0 748

कसरावद में हुआ भारतीय सेन समाज का सामुहिक विवाह सम्मेलन,12 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

 

राजू पटेल कसरावद (खरगोन)

 

रविवार को बसंत पंचमी के अवसर पर कसरावद कृषि उपज मंडी प्रांगण में मुख्यमंत्री विवाह योजना के तहत सेन समाज का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ। भारतीय सेन समाज के तत्वाधान में आयोजित कार्यकम में 12 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। आयोजन में मुख्य अतिथि समाजसेवी जितेंद्र सेन, इंदौर,मप्र केश शिल्पी बोर्ड के अध्यक्ष,राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त नंदकिशोर वर्मा, विधायक सचिन यादव , शक्ति फाउंडेशन के प्रकाश पाटीदार थे। अतिथियों ने आयोजन में शामिल वर–वधू को आशीर्वाद प्रदान कर उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। आयोजन समिति के अध्यक्ष दिलीप सेन ने कहा कि भारतीय सेन समाज द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में वैदिक पद्धति से समाज के 12 नवयुगल विवाह बंधन में बंधे।श्री सेन ने बताया कि आयोजन समिति एवं समाजजनो ने दुल्हन को उपहार भेंट किए। जिसमे गोदरेज अलमारी, सिलाई मशीन, बेड, पलंग, बर्तन, चांदी की पायजेब, मंगलसूत्र आदि दिए गए। विधायक सचिन यादव ने सभी जोड़ों को बाटी का ओवन भेंट किया। जनपद पंचायत के महेंद्र पालीवाल उपस्थित थे। सामूहिक विवाह समिति अध्यक्ष दिलीप सेन,देवनारायण सेन,संजय सेन,शंकर सेन, चंद्रशेखर सेन,नारायण सेन, यशवंत सेन, ने पूनम सेन,अमर सेन,राजेंद्र सेन, शेलेन्द्र सेन, सचिन सेन, सुनील सेन एंव समाज जनो ने सफल आयोजन के लिए आभार माना।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!