Breaking News in Primes

जन संवाद कार्यक्रम में बोले विधायक जल्द से जल्द बनाया जाएगा सांस्कृतिक भवन नागरिकों ने नपा के सामने रखे सुझाव और बताई समस्याएं

0 291

जन संवाद कार्यक्रम में बोले विधायक जल्द से जल्द बनाया जाएगा सांस्कृतिक भवन

नागरिकों ने नपा के सामने रखे सुझाव और बताई समस्याएं

विदिशा जिला ब्यूरो मुकेश चतुर्वेदी

गंजबासौदा। नगर पालिका प्रशासन द्वारा नगर विकास के लिए एलबीएस कॉलेज में जन संवाद कार्यक्रम रखा गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों, व्यापारियों, पत्रकार बंधुओ ने अपने-अपने सुझाव एवं समस्याएं बताईं। जिन पर शीघ्र अमल करने और तीन माह बाद पुनः जन संवाद कार्यक्रम रखने की बात विधायक हरि सिंह रघुवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष शशि अनिल यादव, सांसद प्रतिनिधि देवेंद्र यादव सहित अन्य पार्षदों ने कही।
इस जन संवाद कार्यक्रम के दौरान विधायक हरि सिंह रघुवंशी ने बताया कि उनकी हार्दिक इच्छा है कि नगर में सांस्कृतिक भवन का निर्माण हो। नगर पालिका परिषद बहुत अच्छा काम कर रही है और जल्द से जल्द हम इस सांस्कृतिक भवन का निर्माण भी कर लेंगे। इससे पूर्व सांसद प्रतिनिधि देवेंद्र यादव ने नगर पालिका परिषद द्वारा अभी तक कराए गए विकास कार्यों के बारे में एक के बाद एक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चारों ओर सीसी निर्माण, पुलिया निर्माण, पुल निर्माण, डामरीकरण, नए बायपास मार्ग, सुअरों से मुक्ति, दोनों समय जलप्रदाय, अतिक्रमण हटाओ मुहिम, पाराशरी सुंदरीकरण सहित अन्य विकास कार्य प्रमुखता के साथ कराए गए। इन कार्यों को उपस्थित जनसमुदाय द्वारा भी सराहा गया।
विधायक हरि सिंह रघुवंशी ने कहा कि जल्द सब्जी व्यापारियों को जगह उपलब्ध करा दी जाएगी। ताकि वे अपना व्यवसाय सही तरीके से कर सके। सड़क पर विचरण करने वाले गौ वंश के लिए भी लटेरी के पास जगह देख ली गई है। जल्द इस दिशा में हम कदम उठाएंगे। नवीन शासकीय चिकित्सालय में सारी सुविधाएं उपलब्ध हो सके इसके लिए मैं भरपूर प्रयास करूंगा। इसके अलावा रजोदा के नवीन खेल परिसर को जल्द चालू करवा दिया जाएगा। केंद्रीय मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री मोहन यादव के आशीर्वाद से नगर विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शशि अनिल यादव ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का नारा था कि तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा। ठीक उसी तर्ज पर मैं जनता से कहती हूं कि जनता हमें सुझाव दें हम विकास करेंगे और समस्याएं निपटाएंगे। नपा अध्यक्ष श्रीमती यादव ने कहा कि मेरी इच्छा है कि क्लब पार्क के अंदर चौपाटी बाजार बनवा दिया जाए। ताकि सड़कों पर ठेला लगाने वाले भाइयों को एक निश्चित जगह मिल सके और नागरिक गण अपने परिवार के साथ चौपाटी बाजार का आनंद उठा सकें। नपा अध्यक्ष के इस प्रस्ताव पर सभी ने तालियां बजाकर अभिवादन किया।
जन संवाद में यह सुझाव आए सामने

– गुमठी माफिया को हटाया जाए और नगर में उप बाजार स्थापित किए जाएं।

– वार्ड क्रमांक 6 और 7 में पुलिया का निर्माण कराया जाए।

– बरेठ रोड पर जल्द पोल शिफ्टिंग की जाए और डिवाइडर बनाकर बन वे रोड की व्यवस्था कराई जाए।

– व्यापारियों को धूप एवं पानी से बचने के लिए 5 फुट केंची नुमा टीन शैड लगाने की अनुमति दी जाए।

– बैंकों को नोटिस देकर पार्किंग व्यवस्था व्यवस्थित कराई जाए।

– मुख्य सड़कों पर शौचालय बनवाए जाएं।
– नपा द्वारा लिए जाने वाले टैक्स की दरें सुनिश्चित की जाकर उसका क्राइटेरिया तय किया जाए।

– नगर में मीट बाजार स्थापित करने की दिशा में कदम उठाए जाएं।

– पोस्ट ऑफिस विश्रामगृह की जगह का सदुपयोग करने के लिए उन्हें अपने अधिग्रहण हेतु प्रयास किए जाएं।

– एससी एसटी वर्ग के लोगों और उनके वार्डों में अधिक से अधिक विकास कार्य कराए जाने पर ध्यान दिया जाए।

– सीमा वृद्धि के बाद अधिक से अधिक इलाकों को वार्डों में शामिल किया जाए।

– नवीन बस स्टैंड पर पुलिस चौकी एवं पुरानी बस स्टैंड पर शॉपिंग कंपलेक्स बनवाए जाने की भी मांग की गई।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!