Breaking News in Primes

जेआईटी बोरावां में एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता कार्यशाला का हुआ आयोजन

0 86

जेआईटी बोरावां में एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता कार्यशाला का हुआ आयोजन

 

राजू पटेल कसरावद (खरगोन)

 

जेआईटी बोरावां में शुक्रवार को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के तत्वावधान में कार्यालय विकास आयुक्त, एमएसएमई इन्दौर द्वारा एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया । इसमें बापना गु्रप के संस्थापक एवं मैनेजिंग डायरेक्टर दिनेश बापना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए । साथ ही सहायक संचालक उद्यमिता विभाग इन्दौर से गौरव गोयल व विकास राजयान एवं ग्लोबल ट्रेड हाउस इन्दौर के मैनेजिंग डायरेक्टर रजनीश शर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे । कार्यशाला का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मॉ सरस्वती के पारंपरिक पूजन के साथ किया गया । संस्थान के प्राचार्य डॉ. अतुल उपाध्याय ने इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को वैश्विक परिदृश्य में उद्यमिता के विकास से परिचय करवाते हुए संस्था के विगत 27 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए जानकारी प्रदान की ।

अपने उद्बोधन में बापना ग्रुप के संस्थापक दिनेश बापना ने विद्यार्थियों को उद्यमिता की प्रक्रियाओं की मूल जानकारी प्रदान करते हुए कदम कदम पर मिली चुनौतियों से वास्तविक संघर्ष और वर्षों की लगन एवं मेहनत से हासिल आयामों का विवरण दिया । श्री बापना ने कृषि को उद्यमिता का मूल आधार बनाकर आयाम हासिल किये जा सकते है के बारे में विस्तार से बताया । उन्होंने बीजों के संधारण , कृषि आधारित उपकरणों एवं प्रक्रियाओं के व्यवसायों की जानकारी दी । सहायक संचालक गौरव गोयल ने विद्यार्थियों को उद्यमिता सेे जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में प्रचलित शासकीय योजनाओं के बारे विस्तार से अवगत कराया गया । श्री गोयल ने विद्यार्थियों को नवाचार के माध्यम से स्वयं के स्टार्टअप एवं उद्यम स्थापित करने के लिए सरकार द्वारा प्रचलित योजनाओं द्वारा प्रदान की जा रही शासकीय सहायता से भी अवगत कराया । ग्लोबल ट्रेड हाउस इन्दौर के मैनेजिंग डायरेक्टर रजनीश शर्मा द्वारा देश में निर्यात को बढावा दिये जाने एवं उससे संबंधित अवसरों के संबंध में विद्यार्थियों से विस्तार से चर्चा की । श्री शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सभी क्षेत्रों में हमारा देश विश्व के प्रमुख देशों में अपने उत्पाद ब्रॉडिंग कर निर्यात कर रहा है । यह विद्यार्थियों के लिए स्वर्णिम अवसर हो सकता है कि वे निर्यात के क्षेत्रों से संबंधित उद्यमों से जुड़कर अपने आयाम स्थापित करें ।

जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी बोरावां में एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता कार्यशाला की परिकल्पना के सूत्रधार विकास राजयान असि. डायरेक्टर उ़द्यमिता विकास विभाग इन्दौर एवं संस्था के ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेंट अधिकारी प्रो. नितिन नामदेव के सहयोग से पूर्ण हुई । अतिथियों का स्वागत प्राचार्य डॉ. अतुल उपाध्याय ने किया एवं स्मृति चिन्ह डॉ. सुनील सुगंधी डीन द्वारा भेंट किये गये ।

 

उद्यमिता से विद्यार्थी स्थापित करें स्वरोजगार – अरूण यादव

पूर्व केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री ने जेआयटी बोरावां में एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता कार्यशाला के आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को प्रेषित अपने संदेश में कहा कि आज रोजगार के क्षेत्र में बदलते परिदृश्य को विद्यार्थी पहचानें और उद्यमिता विभाग से जुड़कर स्वयं का व्यवसाय प्रारंभ करें । यह विद्यार्थियों को स्वयं के रोजगार साथ ही अन्य के लिए भी अवसरों का सृजन करेगा । श्री यादव ने आगे कहा कि संस्था में इन्क्यूबेशन सेंटर की स्थापना किये जाने के संबंध में विभाग को प्रस्ताव प्रेषित किया गया है । जिसका लाभ हमारे विद्यार्थियो को जल्द मिलेगा । संस्था बेहतर शिक्षा के साथ ही उद्यमिता के क्षेत्र में श्रेष्ठ अवसर प्रदान करने के लिए संकल्पित है ।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!