Breaking News in Primes

एसकेएमएस ने सुपर बाजार का निरीक्षण कर अधिकारियों से की विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

0 680

एसकेएमएस ने सुपर बाजार का निरीक्षण कर अधिकारियों से की विभिन्न मुद्दों पर चर्चा”

“सुपर बाजार की सुविधाओं का विस्तारीकरण किया जाए”

किरंदुल: एनएमडीसी किरंदुल परियोजना में श्रमिक हित में गठित श्रमिक संगठन संयुक्त खदान मजदूर संघ सदैव अपने कर्मचारियों के हितों के लिए तत्पर रहती है। परियोजना कर्मचारियों को उचित मूल्य में सामान उपलब्ध हो इसके लिए नगर में सुपर बाजार नामक को.ऑपरेटिव सोसाइटी संचालित की जाती है।समय की मांग के अनुसार सुपर बाजार की सुविधाओं का भी विस्तार होना चाहिए। ताकि ग्राहकों को तकलीफ न हो इसी सोच के साथ आज श्रमिक संघ एसकेएमएस के अध्यक्ष देवरायलू ने अपने टीम के साथ को. ऑपरेटिव सोसाइटी का अचौक निरीक्षण किया। साथ ही विभिन्न मुद्दों पर समिति के अधिकारियों से गहन चर्चा कर ग्राहकों की सुविधा में बढ़ोतरी के लिए कई सुझाव देते हुए तत्काल उन्हें प्रभावशाली रूप में चालू करने को कहा गया। जिसमें सर्वप्रथम कई वर्षों से लंबित को. ऑपरेटिव सोसाइटी का चुनाव को तत्काल संपन्न कराया जाए, सुपर बाजार के सभी शेयर होल्डर के बीच साल में एक बार आम सभा अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए। सोसायटी की शाखा फुटबॉल ग्राउंड में स्थित स्टोर को बड़ा किया जाए, क्योंकि लगातार नगर में जनसंख्या की वृद्धि हो रही है और छोटे से स्टोर से सभी चीजों की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इस स्टोर में सामान की कमी सदैव रहती है, इसको बड़ा कर सामान की वैरायटी बढ़ाई जाए साथ ही स्टोर द्वारा होम डिलीवरी की सुविधा प्रदान की जाए। स्टोर में कैशलेस सुविधा को ध्यान में रखते हुए कार्ड पेमेंट और यूपीआई पेमेंट शीघ्र अति शीघ्र चालू किया जाए। श्रमिक संघ एसकेएमएस द्वारा नागरिकों की इन मांगो एवं सुविधाओं को तत्काल समिति द्वारा चालू करने हेतु सोसायटी के अधिकारियों से गहन चर्चा की गई। आज के इस अचौक निरीक्षण एवं गहन चर्चा में एसएमएस के अध्यक्ष देवरायलू, कार्यकारी अध्यक्ष रोशन मिश्रा, संगठन सचिव सुमित धर, अजय सिंह, बालेंद्र सिंह बघेल, नवदीप, कल्याण रावटे, लखन, रवि पांडे और सनमुख राव मौजूद थे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!