Breaking News in Primes

Breaking News : टू स्टार पुलिस अधिकारी को लोकायुक्त ने रिश्वत लेते दबोचा 

0 994

Breaking News : टू स्टार पुलिस अधिकारी को लोकायुक्त ने रिश्वत लेते दबोचा

 

कार्यवाहक उप निरीक्षक बघेल को 5000 की रिश्वत लेते लोकायुक्त ने पकड़ा

आगर मालवा । पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त जयदीप प्रसाद के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश पर उज्जैन लोकायुक्त इकाई की ट्रेप कार्यवाही आवेदक प्रेमचंद पिता रूगनाथ पता वार्ड नंबर 10, नलखेड़ा जिला आगर की शिकायत पर आरोपी कार्यवाहक उप निरीक्षक नानूराम बघेल, थाना नलखेड़ा, आगर को रिश्वत राशि 5000 रूपये नगद के साथ गिरफ्तार किया।लोकायुक्त पुलिस के मुताबिक आवेदक के अनुसार मेरी 16 वर्ष 5 माह की नाबालिग पुत्री मेघा 16/11/24 को घर से चली गई थी। थाने पर शिकायत की तो स्टाफ के साथ मुंबई से 27/11/24 को लड़की को लेकर आए। लड़की मुझे सुपुर्द कर दी पर पुलिस ने आरोपी अरुण मालवीय को गिरफ्तार नहीं किया। मुंबई का गाड़ी का खर्चा 19000/- और रास्ते का खर्चा अलग हुआ और बघेलजी अभी 10000/- रुपए और मांग रहे हैं। इस शिकायत का सत्यापन प्रभारी एसपी राजेश पाठक द्वारा डीएसपी सुनील तालान से कराया तो शिकायत सही पाई गई। इस पर से आज दिनांक 18/12/24 को ट्रैप दल का गठन किया गया। नलखेड़ा थाने के परिसर में जैसे ही कार्यवाहक उपनिरीक्षक ने रिश्वत की राशि की पहली किश्त 5000/- रूपये आवेदक से प्राप्त की। थाने के आसपास तैनात ट्रैप दल ने उसको रंगे हाथ पकड़ लिया।ट्रेप दल सदस्य-डीएसपी सुनील तालान, प्रधान आरक्षक हितेश लालावत, आरक्षक इसरार खान, नीरज राठौर, श्याम शर्मा

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!