Breaking News in Primes

पत्रकार पर हमला करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर धार के पत्रकार हुए लामबंद।*

0 148

*पत्रकार पर हमला करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर धार के पत्रकार हुए लामबंद।*

*आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर धार जिला पत्रकार संघ, पुलिस अधीक्षक से मिले।*

*धार पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने कहा, आरोपियों के खिलाफ की जाएगी, सख्त कार्रवाई।*

*पत्रकार संतोष चौहान को कवरेज के दौरान, कलाल्दा के सरपंच और सचिव तथा उनके साथियों ने, बंधक बनाकर पीटा था।*

 

*धार// रिपोर्टर मोनू पटेल **

धार// धार जिले में पत्रकारों पर जानलेवा हमला और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई को लेकर, धार जिला पत्रकार संघ ने कड़ा आक्रोश जताया। साथ ही अपने साथी पत्रकार संतोष चौहान पर प्राण घातक हमले को लेकर , धार के पत्रकार लामबंद हुए और पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह से मिले और उन्होंने धार एसपी से मांग की है कि , पत्रकारों पर हो रहे जानलेवा हमले पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस को उचित कदम उठाना चाहिए ताकि इस प्रकार की घटना दोबारा ना।

आपको बता दे की, शनिवार को उमरबन से पत्रकार संतोष चौहान को कवरेज के दौरान, ग्राम पंचायत कलालदा के सरपंच राधेश्याम पटेल और सचिव मुन्नालाल रावत तथा उनके साथियों ने बंधक बनाकर जमकर पीटा था। जिससे संतोष की स्थिति नाजुक बनी हुई है संतोष पर प्राण घातक हमले को लेकर धार के पत्रकारों में काफी आक्रोश देखा गया। इसी के चलते आज धार के इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया के बड़ी संख्या में पत्रकार साथी लोग , एसपी कार्यालय इकट्ठे हुए और धार पुलिस अधीक्षक को इस घटना से संबंधित ज्ञापन सोपा और मांग की है कि, संतोष पर प्राण घातक हमला करने वाले राधेश्याम पटेल सरपंच और सचिव मुन्नालाल को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। साथ ही इस घटना को अंजाम देने वाले उनके साथियों पर भी मामला दर्ज हो अन्यथा उग्र आंदोलन किया जाएगा।

तो वहीं धार पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने पत्रकारों को आश्वासन देते हुए कहा कि, आरोपियों को बक्सा नहीं जाएगा । पत्रकार पर हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होगी और उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा पत्रकार को न्याय दिलाना पुलिस का दायित्व है जल्द कार्रवाई की जाएगी। किसी भी पत्रकार को चिंता करने की जरूरत नहीं है पुलिस निष्पक्ष कार्रवाई करेगी।
इस दौरान जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष छोटू शास्त्री सहित बड़े संख्या में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और प्रिंट मीडिया के पत्रकार साथी उपस्थित थे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!