Breaking News in Primes

शिक्षक मोर्चा ने धरना आंदोलन कर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

0 76

*शिक्षक मोर्चा ने धरना आंदोलन कर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन*

,(अधिकांश स्कूलों में रहा तालाबंदी)

 

शिवकुमार शर्मा ब्लॉक रिपोर्टर शिवरीनारायण

 

रिगनी / खरौद छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रांतीय आह्वान पर शिक्षक मोर्चा का जिला स्तरीय धरना आंदोलन जिला मुख्यालय के हाकी मैदान केरा रोड जांजगीर में किया गया। जिसमें 5 सूत्रीय मांगों को लेकर जिले के शिक्षक भारी संख्या में डटे रहे।हमारी मांगे जायज है जायज मांगे पूरी करो,हमारी एकता जिंदाबाद जैसे संघर्ष नारों के साथ सभी एकता का परिचय दिए। धरना आंदोलन से अधिकांश स्कूलों में ताले लटकते रहे ।पढ़ाई पूरी तरह से ठप्प रहा।पदाधिकारियों ने संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने मोदी की गारंटी का ध्यान नहीं रखा इसी कारण शिक्षकों में खासे नाराजगी है।सरकार ने जायज मांगों को अनदेखा किया है इस कारण आज धरना प्रदर्शन की नौबत आई है ।सरकार के अड़ियल रवैए के कारण धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होना पड़ा है,सरकार से हम ये मांग करते है कि मांगो को अविलंब पूरा करे नहीं तो आंदोलन और अधिक उग्र होगा। धरना प्रदर्शन का संचालन जिला उप संचालक डॉ . बोधीराम साहू एवं दिनेश तिवारी ने किया।

धरना आंदोलन को प्रदेश उप संचालक बसंत चतुर्वेदी,छबि पटेल जिला संचालक संतोष शुक्ला,सत्येंद्र सिंह,रविंद्र राठौर,अमित मैसी जिला उप संचालक सैय्यद रफीक,हरीश गोपाल,आर. के.सिंह ,किशोर सिंह,श्यामस्वरूप शुक्ला,आशीष सिंह,पुष्पलता,नरेश गुरुद्वान, कृष्णा ,देवेंद्र तिवारी,अशोक तिवारी,अजय मधुकर,हृदय,उदिता सिंह सिसोदिया,सहित पदाधिकारियों ने संबोधित किया। पदाधिकारियों ने आगे कहा मांगे पूर्ण नहीं होने पर आगे आंदोलन जारी रहेगा। 1 नवंबर राज्य स्थापना के दिवस प्रदेश भर के शिक्षक पूर्व सेवा गणना दीप जलाकर अधिकार मांगेंगे।11 नवंबर को प्रदेश के 146 विकास खंड में मुख्यमंत्री जी के नाम ज्ञापन दिया जाएगा। 12 नवंबर से 24 नवंबर के बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद, विधायक को मांग पत्र सौपा जाएगा।

25 नवम्बर 2024 को इंद्रावती से महानदी भवन मुख्यालय तक पैदल मार्च कर मांग पत्र देंगे।

तत्पश्चात धरना स्थल से रैली के रूप एस डी एम कार्यालय जाकर मुख्यमंत्री,मंत्री,विभागीय अधिकारियों के नाम नायब तहसीलदार प्रशांत पटेल को ज्ञापन सौंपा गया।सौंपे गए ज्ञापन मेंमोदी के गारंटी के तहत, सहायक शिक्षकों के वेतन विसंगति दूर कर, समस्त एल बी संवर्ग को क्रमोन्नत वेतनमान प्रदान किया जावे। समतुल्य वेतनमान (पुनरीक्षित वेतनमान ) में सही वेतन का निर्धारण कर 1.86 के गुणांक पर वेतन निर्धारण किया जावे। पूर्व सेवा अवधि की गणना करते हुए समस्त शिक्षक एलबी संवर्ग के पुरानी पेंशन को निर्धारित करें एवं भारत सरकार द्वारा 2 सितंबर 2008 को जारी आदेश के समान 33 वर्ष में पूर्ण पेंशन के स्थान पर 20 वर्ष में पूर्ण पेंशन का प्रावधान किया जावे। माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर द्वारा पारित निर्णय दिनांक 28/02/2024 के तहत सभी पात्र एल बी संवर्ग के शिक्षको के लिए क्रमोन्नति/समयमान का विभागीय आदेश किया जावे। शिक्षक व कर्मचारियों को केंद्र के समान 01 जुलाई 2024 से 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाये तथा जुलाई 2019 से देय तिथि पर महंगाई भत्ते के एरियर राशि का समायोजन जीपीएफ/सीजीपीएफ खाता में किया जाए।मांग प्रमुखता से है।

धरना आंदोलन में

जिला उप संचालक योगेंद्र शुक्ला,दिलीप भारती,उमेश तेंबुल्कर,प्रदीप सिंह चंदेल,आशीष सिंह, ,नवधा चंद्रा, ,विवेक राठौर, राघवेंद्र शर्मा , संतोष तिवारी, दीनानाथ साहू, रेवती रमन सिंग, रुद्रमणि तिवारी, बंधु स्वर्णकार,जीवनलाल यादव ,धनंजय शुक्ला,मधु कारकेल,मनोज त्रिवेदी, प्रवचन कुमार खूंटे , मनमोहन सिंह गौड़ ,परेश सिंह,विमल यादव, ,चरण सिंह खैरवार, कृष्णकांत राठौर, विश्वनाथ साहू, भुवनेश्वर चंद्रा,अरविंद यादव,अजय मधुकर,विनोद चौबे,बलराम कश्यप,रमेश पांडे,अरविंद जायसवाल,राहुल दिवाकर,संतोष बिंझवार ,नेहरू पटेल,सुखराम यादव,मनीष शर्मा,आशीष मिश्रा,सुखसागर निराला,संगीता सोनी,सुमित्रा मरावी,शरद चतुर्वेदी,नवधा चंद्रा,शैलेश दुबे, दुबे,धनेश्वर देवांगन,संजय राठौर,नरेंद्र तिवारी,संजय दुबे,मनमोहन गौड़,नरेंद्र कुमार राठौर,हेमप्रकाश तिवारी,जयप्रकाश कश्यप ,ललिता खूंटे,सरोजनी खलखो,अनुकूलता प्रधान,प्रीति साहू,नीलिमा सिंह,चंद्रप्रभा साहू,अनीता सुमन,साइटें देवांगन, सुलक्ष्मी भगत,जगेंद्र वस्त्रकार,कुंजकिशोर,शिव पटेल,चंद्र कुमार चंद्रा,सनद पाण्डेय,शांति कुमारी बाजपेई,रामधन श्रीवास,चंद्रशेखर तिवारी,योगेंद्र मिरि,शेष नारायण राठौर,सुनील शर्मा,राघवेंद्र शर्मा,जयप्रकाश कश्यप,भुवनेश्वर चंद्रा,राकेश यादव,रामविलास डाहरे,सविता कोसे,रजनी थवाईत,मीना सिंह नेताम,शांति कमल,कांति देवी,दिलीप लहरे,संतोष कश्यप,राजकिशोर धीरही,आशीष मिश्रा,उत्तम साहू,बंधु स्वर्णकार,विमल किशोर पांडे,राजेश विजय,मनोज साहू,सहित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!