Breaking News in Primes

खरगोन पुलिस ने अवैध शराब के परिवहन पर की कार्यवाही

0 144

चौकी अहिरखेड़ा

*खरगोन पुलिस ने अवैध शराब के परिवहन पर की कार्यवाही*

 

खरगोन जिले से प्राइम संदेश

 

 

 *कुल 33 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब 295 लीटर पुलिस ने की जप्त*

 *जप्तशुदा अवैध शराब की कुल कीमत लगभग 01 लाख 90 हजार रुपये*

 *अवैध शराब के परिवहन मे उपयोग की जा रही बोलेरो कीमती 08 लाख रुपये को भी पुलिस ने किया जप्त*

 

पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इन्दौर (ग्रामीण) श्री अनुराग एवं पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड रेंज खरगोन श्री सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा अवैध शराब निर्माण, बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था । उक्त निर्देशों के परिपालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री धर्मराज मीना के निर्देशन व अति.पुलिस अधीक्षक श्री मनोहरसिंह बारीया के मार्गदर्शन मे समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस व समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया । इसी तारतम्य मे चौकी अहिरखेड़ा पर पुलिस टीम ने द्वारा अवैध शराब के परिवहन पर कार्यवाही की गई है ।

 

*घटना का संक्षिप्त विवरणः-*

दिनांक 23.10.24 को चौकी अहिरखेड़ा पर मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि, एक सफेद रंग की बोलेरो जिसका नंबर MP09FA4844 है जिसमे भारी मात्रा मे अवैध शराब भारी हुई है जो थोड़ी देर के बाद कालबरड फाटा डोंगरगांव से होकर गुजरने वाली है । मुखबिर की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए चौकी अहिरखेड़ा से पुलिस टीम को तत्काल कालबरड फाटा डोंगरगांव के लिए रवाना किया गया व नाकाबंदी की गई ।

 

थोड़ी देर इंतजार करने के बाद मुखबिर के बताए अनुसार सफेद रंग की बोलेरो आती दिखाई दी जिसको पुलिस टीम ने रोकने का प्रयास किया परंतु उसने गाड़ी तेजी से बढ़ाई जिसका पुलिस टीम ने पीछा किया । पुलिस टीम को पीछे आता देख अंधेरे व झाड़ियों का फाइदा उठा कर भाग गया ।

पुलिस टीम ने गाड़ी को चेक किया जिसमे कुल 33 नग पेटी शराब जिसमे कुल 295 लीटर किमती 1,90,000/- रुपये व एक सफेद रंग की बोलेरो क्रं. MP09FA4844 किमती 8 लाख रुपये कुल मश्रुका 9,90,000 रुपये को विधिवत जप्त किया गया ।

 

*पुलिस टीम ने बोलेरो चालक के विरुद्ध अपराध क्रमांक 439/24 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।*

 

*जप्तशुदा मशरुका-*

1. *कुल 33 नग पेटी शराब जिसमे कुल 295 लीटर किमती 1,90,000/- रुपये*

2. *बोलेरो गाड़ी MP09FA4844 किमती 8,00,000/- लाख रुपये*

 

*पुलिस टीम –*

उक्त कार्यवाही में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग भीकनगांव श्री राकेश आर्य़ के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी गोगावां निरीक्षक श्री दिनेश सोलंकी के नेतृत्व मे चौकी प्रभारी अहिरखेडा उप निरीक्षक गजेन्द्र सिह चौहान, प्रआर. 423 पंढरी चौहान, आर. 947 सतोष बामनिया, आर. 866 विमल, आर. 746 राजेश का विशेष योगदान रहा ।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!