Breaking News in Primes

Breaking News : सुबह 9:15 पहुंचना होगा ऑफिस, नहीं तो लगेगा हाफ डे, बायोमेट्रिक सिस्टम पर पंच जरुरी

0 5,552

Breaking News : सुबह 9:15 पहुंचना होगा ऑफिस, नहीं तो लगेगा हाफ डे, बायोमेट्रिक सिस्टम पर पंच जरुरी

 

सरकारी कर्मचारी हो जाएं सावधान! अब देर से कार्यालय पहुंचना पड़ेगा भारी

 

कर्मचारियों पर सख्त हुई मोदी सरकार, केंद्र सरकार ने दी चेतावनी

 

 

नई दिल्ली । सरकारी कर्मचारी हो जाएं सावधान! अब देर से कार्यालय पहुंचना पड़ेगा भारी, केंद्र सरकार ने दी ये चेतावनी

देर से ऑफिस पहुंचने वाले सरकारी कर्मचारियों की अब खैर नहीं है। केंद्र सरकार ने ऐसे कर्मचारियों पर कड़ा एक्शन लेने की चेतावनी जारी की है। सरकार ने वरिष्ठ अधिकारियों से इस मामले को गंभीरता से लेने को कहा है। लगातार ऐसी शिकायतें मिल रहीं थी कि कई कर्मचारी बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली (एईबीएएस) में अपनी उपस्थिति नहीं दर्ज कर रहे।, केंद्रीय सरकार के कर्मचारियों पर सख्त हुई मोदी सरकार, केंद्र सरकार ने दी चेतावनी जिसमें बताया कि सुबह 9:15 बजे पहुंचना होगा ऑफिस, नहीं तो लगेगा हाफ डे, वही अब बायोमेट्रिक सिस्टम पर पंच करना होगा जरुरी। इसके साथ ही लेट आनेवाले कर्मचारियों और अधिकारियों पर सरकार ने कसी लगाम। वही अगर स्टाफ सुबह 9:15 बजे तक दफ्तर नहीं आया तो उनका हाफ डे लगा दिया जाएगा।

 

 

 

देश के सभी केंद्रीय कर्मचारियों को दफ्तर में 9.15 तक पहुंचना होगा. दफ्तर सिर्फ समय पर पहुंचना ही नहीं है, बल्कि वहां अपनी उपस्थिति दर्ज भी करवाना जरूरी है. यानी कर्मचारियों को बायोमेट्रिक सिस्टम (Biometric Attendance System) में पंच करना अनिवार्य रहेगा. 4 साल पहले आई कोरोना महामारी के बाद से ज्यादातर सरकारी कर्मचारी बायोमेट्रिक पंच कर ही नहीं रहे थे, लेकिन अब एक आदेश के जरिए इसे अनिवार्य कर दिया गया है.

 

DOPT के आदेश में यह भी कहा गया है कि अगर कर्मचारी सुबह 9.15 बजे तक दफ्तर नहीं आए, तो उनका हाफ डे लगा दिया जाएगा. अगर किसी भी वजह से कर्मचारी किसी खास दिन दफ्तर नहीं आ पा रहा है, तो इसकी जानकारी उसे पहले से देनी होगी. वहीं, अगर इमरजेंसी हालात में छुट्टी चाहिए, तो उसके लिए भी आवेदन करना होगा.

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!